फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के हाल 'बेहाल': पीएम केपी शर्मा ओली ने दिया इस्तीफा; देश छोड़कर जाने की अटकलें, प्राइवेट प्लेन तैयार

Tue, 09 Sep 2025 02:56 PM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू

सार

नेपाल में भारी हिंसा के बीच केपी शर्मा ओली ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है और उनके देश छोड़कर जाने की अटकलें हैं। उन्होंने सेना से अपनी सुरक्षित निकासी की अपील की थी। जिसके बाद कहा जा रहा है कि सेना उन्हें किसी अज्ञात स्थान पर ले गई है।  
विज्ञापन
केपी शर्मा ओली, नेपाल के प्रधानमंत्री - फोटो : X / @PM_nepal_
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल में बीते दो दिनों में बहुत कुछ बदल गया है। शोसल मीडिया बैन को लेकर शुरू हुए आंदोलन में अब तक 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है वही, करीब 300 लोगों के घायल होने की खबर है। इस बीच, भारी दबाव के बाद पीएम केपी शर्मा ओली ने पद से इस्तीफा दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ओली देश से बाहर निकलने की फिराक में हैं और दुबई जा सकते हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि युवाओं के प्रदर्शन के दौरान हालात बिगड़ने पर उन्होंने अपने आधिकारिक आवास से सुरक्षित निकलने और देश छोड़ने के लिए सेना की मदद मांगी थी। 

विज्ञापन


कहा जा रहा है कि ओली इलाज के बहाने दुबई जाने की योजना बना रहे हैं , जिसके लिए निजी एयरलाइन हिमालय एयरलाइंस को तैयार रखा गया है। वहीं, कहा यह भी जा रहा है कि ओली के पद छोड़ने के बाद सेना आगे आ सकती है। 

कई मंत्रियों ने दिया इस्तीफा
नेपाल के ताजा हालातों में यह अपडेट तब सामने आया है जबकि काठमांडू समेत कई जिलों में युवाओं का प्रदर्शन हिंसक हो चुके हैं। ओली से पहले कई मंत्री और सांसद इस्तीफा दे चुके हैं। इस्तीफा देने वाले मंत्रियों में गृहमंत्री रमेश लेखक, स्वास्थ्य मंत्री  प्रदीप पौडेल, कृषि एवं पशुधन विकास मंत्री रामनाथ अधिकारी का नाम शामिल है। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने कई मंत्रियों के आवासों और सरकारी इमारतों को आग के हवाले कर दिया है। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल, सूचना एवं संचार मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग, पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड के आवास में आग लगा दी। 
विज्ञापन


बालेंद्र शाह को पीएम बनाने की चर्चा
केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद एक नाम की चर्चा खूब हो रही है और वो नाम है बालेंद्र शाह का, जो बालेन शाह के नाम से चर्चित हैं। ओली सरकार के सत्ता से बाहर होने के बाद नेपाल की युवा पीढ़ी बालेंद्र शाह को नेता बनाने की मांग कर रही है। बालेंद्र शाह काठमांडू के 15वें मेयर हैं। बालेंद्र पेशे से सिविल इंजीनियर और रैपर भी रहे हैं। बालेंद्र शाह ने साल 2022 में स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में मेयर चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें