फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Terror: पहलगाम आतंकी हमले के बाद बढ़ रहा भारत-पाकिस्तान तनाव, रूस चिंतित; दोनों से संयम बरतने की अपील

Sun, 04 May 2025 11:10 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

India-Pakistan Tension: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के रिश्ते में आए तनाव के बीच रूस ने चिंता जताते हुए दोनों देशों से शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं रूस विदेश मंत्री से बातचीत के दौरान पाकिस्तानी विदेश मंत्री भारत पर कई आरोप भी लगाए हैं।
विज्ञापन
इशाक डार और सर्गेई लावरोव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर चिंता जताई है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद दोनों देशों में माहौल गरमाया हुआ है। रूसी विदेश मंत्री ने दोनों देशों से संयम बरतने और किसी भी तरह की बढ़त को रोकने की अपील की है।
विज्ञापन


इशाक डार और सर्गेई लावरोव से फोन पर बातचीत की
पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से फोन पर बातचीत की। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इशाक डार ने क्षेत्र में हालिया घटनाओं की जानकारी दी। विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया कि सर्गेई लावरोव ने कूटनीति के जरिए समस्याओं का हल ढूंढने पर जोर दिया और भारत-पाकिस्तान से शांति बनाए रखने की अपील की।

यह भी पढ़ें - Pahalgam Attack: 'गंभीर मुद्दे को हल्के में ले रहे', अजय राय की राफेल पर टिप्पणी को लेकर बोले पूर्व राजनयिक
विज्ञापन


पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत पर लगाए आरोप
इस बातचीत के दौरान पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने भारत पर 'झूठे आरोप लगाने और भड़काऊ बयानबाजी' करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने सिंधु जल संधि को निलंबित कर अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन किया है। इशाक डार ने इस पूरे मामले की अंतरराष्ट्रीय और निष्पक्ष जांच कराने की पेशकश भी की।

पहलगाम में आतंकियों ने 26 लोगों की हत्या की
बता दें कि, 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की जान गई थी, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। यह हमला 2019 के पुलवामा हमले के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जा रहा है। भारत ने इस हमले के बाद कड़े कदम उठाए हैं। इसमें 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित करने का ऐलान भी शामिल है, जो दोनों देशों के बीच जल बंटवारे को लेकर बनी थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - India-Pakistan Tension: दिल्ली से पहले कल इस्लामाबाद पहुंचेंगे ईरानी विदेश मंत्री; पहलगाम तनाव के बीच अहम दौरा

आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी का सख्त रुख
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हमले के बाद 24 अप्रैल को कहा कि इस हमले के दोषियों और उनके मददगारों को सख्त सजा दी जाएगी। वहीं 29 अप्रैल को एक उच्चस्तरीय बैठक में मोदी ने सेना को पूरी आजादी दी कि वे जवाबी कार्रवाई का तरीका, लक्ष्य और समय खुद तय करें। फिलहाल दोनों देशों के रिश्ते फिर से तनावपूर्ण दौर में हैं और पूरी दुनिया की नजर इस पर टिकी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें