फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस यूक्रेन विवाद: रुसी समर्थित बलों ने यूक्रेन में की गोलीबारी, किंडरगार्टन को बनाया निशाना

Thu, 17 Feb 2022 07:10 PM IST
निधि पाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली

सार

रुस और यूक्रेन में चल रहे विवाद के बीच यूक्रेन ने रूसी समर्थित बलों पर गोलाबारी करने का आरोप लगाया है। हालांकि, यूक्रेन ने  कहा है कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
यूक्रेन में गोलीबारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुस और यूक्रेन में सुलह की खबरों के बीच दावा किया गया है कि दोनों देशों के बीच जारी तनाव अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार को रूसी समर्थित बलों पर यूक्रेन ने पूर्वी यूक्रेन के लुहान्स्क क्षेत्र के एक गांव में गोलाबारी का आरोप लगाया है। जिसमें एक किंडरगार्टन को निशाना बनाया गया। हालांकि, यूक्रेन ने कहा है कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है।

विज्ञापन


एक रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन की सेना ने रुसी समर्थक अलगाववादियों पर 4 बार गोलाबारी की है। हालांकि यूक्रेन की सेना ने इस आरोप का खंडन किया है। यूक्रेन ने कहा कि अलगाववादियों ने उनके सैनिकों पर हमला किया था। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि इस हमले में कितने लोग घायल हुए थे। 

गौरतलब है कि रुस ये चाहता है कि पश्चिम यूक्रेन और अन्य पूर्व सोवियत देशों को नाटो (उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन) से बाहर रखे। वह बॉर्डर के पास  हथियाारों की तैनाती रोके और पूर्वी यूरोप से सेना को वापस बुलाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें