रूसी विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया कि सर्गेई लावरोव (Sergey Lavrov) एक-तीन मार्च तक अपनी यात्रा के दौरान अपने भारतीय समकक्ष डॉ. एस जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे और नई दिल्ली में जी20 सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे।
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Sergey Lavrov) अगले महीने की शुरुआत में भारत की यात्रा पर आएंगें। अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान वह एक से दो मार्च को नई दिल्ली में आयोजित होने वाली जी2O विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे। रूस के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को सर्गेई की भारत यात्रा के बारे में जानकारी साझी की।
विज्ञापन
रूसी विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया कि लावरोव एक-तीन मार्च तक अपनी यात्रा के दौरान अपने भारतीय समकक्ष डॉ. एस जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे और नई दिल्ली में जी20 सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे।
बता दें, मार्च में नई दिल्ली में भारत की अध्यक्षता में जी20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक होने वाली है। इस बैठक में समूह के सदस्य देशों के अलावा भारत के विशेष आमंत्रित अतिथि देश बांग्लादेश, मिस्र, मॉरीशस, नीदरलैंड, नाइजीरिया, ओमान, सिंगापुर, स्पेन और संयुक्त अरब अमीरात के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। भारत सरकार देशभर के कई शहरों में जी20 बैठकों की मेजबानी कर रही है।
विज्ञापन
इससे पहले जनवरी में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने भी कहा था कि भारत जी20 के विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा। उन्होंने कहा, हम जी20 कैलेंडर के साथ चलते हैं। हम जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेंगे। मुझे लगता है कि योजना के अनुसार यह दिल्ली में होगी।।