फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine Conflict: यूक्रेन के खारकीव पर रूस का ड्रोन हमला, 47 लोग घायल; जेलेंस्की ने की और मजबूत मदद की अपील

Sat, 03 May 2025 02:20 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव

सार

रूस ने एक बार फिर यूक्रेन के खारकीव शहर पर भीषण ड्रोन हमला किया। इस हमले में 47 लोग घायल हो गए। 12 जगहों पर हमले से इमारतें और वाहन क्षतिग्रस्त हुए। वहीं राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सहयोगी देशों से मजबूत एयर डिफेंस की मांग की। 

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर शुक्रवार देर रात रूसी ड्रोन हमले में 47 लोग घायल हो गए। मामले में खारकीव के मेयर इहोर तेरेखोव ने बताया कि 12 जगहों पर ड्रोन गिरे, जिससे रिहायशी इलाकों, नागरिक ढांचे और गाड़ियों को नुकसान पहुंचा। वहीं रूस के इस हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अपने सहयोगी देशों से मजबूत और निर्णायक समर्थन की अपील की।

विज्ञापन


'यूक्रेन के लिए डरावना सपना बना रहा रूस'
हमले के बाद अपने सहयोगी देशों से मदद की अपील करते हुए जेंलेस्की ने कहा कि जब दुनिया फैसलों में देर करती है, तब हर रात यूक्रेन के लिए एक डरावना सपना बन जाती है। उन्होंने कहा कि हमें और मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम की जरूरत है। 

ये भी पढ़ें:- Pakistan: खुद को मजबूत दिखाने में जुटा पाकिस्तान, बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण करने की कर रहा तैयारी
विज्ञापन


यूक्रेनी वायुसेना ने दी जानकारी
मामले में यूक्रेनी वायुसेना के मुताबिक, रूस ने शुक्रवार रात 183 ड्रोन और डिकॉय लॉन्च किए, जिनमें से 77 को मार गिराया गया, जबकि 73 इलेक्ट्रॉनिक जामिंग के चलते नष्ट हो गए। इसके अलावा 2 बैलिस्टिक मिसाइलें भी दागी गईं। हालांकि रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उसने 170 यूक्रेनी ड्रोन, 8 क्रूज मिसाइलें और 3 गाइडेड मिसाइलें रोकी हैं। इसके साथ ही दक्षिणी रूस के नोवोरोसिस्क बंदरगाह शहर में भी ड्रोन हमले में 4 लोग घायल हो गए, यह जानकारी क्रास्नोदार क्षेत्र के गवर्नर वेनियामिन कोंद्रात्येफ ने दी।

ये भी पढ़ें:- Pahalgam Attack: पहलगाम हमले पर पीएम मोदी बोले- आतंकवाद मानवता के लिए खतरा है, निर्णायक कार्रवाई करेंगे

रूस और यूक्रेन के बीच तनाव का बढ़ता स्वरूप

विज्ञापन

गौरतलब है कि यह हमला ऐसे समय हुआ है जब अमेरिका और यूक्रेन के बीच एक समझौता हुआ है, जिसके तहत अमेरिका को यूक्रेन के खनिज संसाधनों तक पहुंच मिलेगी। इस समझौते से यूक्रेन को सैन्य सहायता मिलने की उम्मीद है, खासकर तब जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रुख को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें