रूसी वैक्सीन ‘स्पूतनिक वी’ का पहला बैच दो सप्ताह के भीतर आ जाएगा। रूस के स्वास्थ्यमंत्री मिखाइल मुरास्खो का कहना है कि पहले चरण में वैक्सीन स्वास्थ्यकर्मियों और उसके बाद शिक्षकों को लगाई जाएगी। रूस की कंपनी सिस्टेमा ने उत्पादन शुरू कर दिया है। सरकार की योजना है कि अक्तूबर में वैक्सीन को पूरे रूस में बड़े पैमाने पर लॉन्च कर दिया जाएगा। रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार 1 जनवरी 2021 से वैक्सीन का पूर्ण रूप से वितरण शुरू करने की तैयारी है।