फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदेह के घेरे में है रूस निर्मित विश्व की पहली कोरोना वैक्सीन, डब्ल्यूएचओ ने मांगे सबूत

Thu, 13 Aug 2020 04:37 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते कहर के बीच रूस की तरफ से इसकी प्रभावी वैक्सीन तैयार कर लेने के दावे पर सवाल खड़े हो गए हैं। एकतरफ विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने रूस से उसकी वैक्सीन के परीक्षणों से जुड़ा ब्योरा तलब किया है।

विज्ञापन


रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने मंगलवार को दावा किया था कि उनके देश ने कोरोना वैक्सीन तैयार कर ली है, जिसका टीका उन्होंने अपनी एक बेटी को भी लगवाया है। लेकिन डब्ल्यूएचओ ने बुधवार को कहा कि उसके पास रूस के वैक्सीन के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

डब्ल्यूएचओ के प्रवक्ता तारिक जसारेविक ने कहा, वे दुनिया की पहली संभावित कोविड-19 (कोरोना वैक्सीन) वैक्सीन की प्री-क्वलीफिकेशन प्रक्रिया को लेकर रूसी स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं। किसी भी वैक्सीन की प्री-क्वालीफिकेशन में क्लिनिकल परीक्षणों के दौरान सुरक्षा और उसके प्रभाव के डाटा की सघन समीक्षा व मूल्यांकन शामिल है।
विज्ञापन


तारिक के मुताबिक, यह प्रक्रिया सभी वैक्सीन उम्मीदवारों के लिए समान है। हर देश की राष्ट्रीय नियामक संस्थाएं अपने यहां की वैक्सीन व दवाओं को मंजूरी देती हैं। लेकिन दवा उत्पादक डब्ल्यूएचओ की प्री-क्वालीफिकेशन को ही गुणवत्ता पर मुहर मानते हैं।

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक सलाहकार व मशहूर संक्रामक रोग विशेषज्ञ एंथनी पाउच ने रूसी दावे के झूठे होने का संदेह जताया है। हालांकि इन सबसे इतर रूस ने अपनी वैक्सीन के औद्योगिक उत्पादन की तैयारियां चालू कर दी हैं।

वहां के स्टेट रजिस्टर ऑफ फार्मास्यूटिकल्स की वेबसाइट पर नए साल के पहले दिन से आम आदमी के लिए वैक्सीन उपलब्ध करा देने का दावा किया गया है। रूसी प्रत्यक्ष निवेश फंड (आरडीआईएफ) के चीफ किरिल दिमित्रोव के मुताबिक, 20 से अधिक देशों ने वैक्सीन के उत्पादन के लिए आवेदन किया है। आरडीआईएफ ने वैक्सीन की जानकारी देने के लिए स्पूतनिकवैक्सीन डॉट कॉम नाम से वेबसाइट भी लांच कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें