फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Putin vs Prigozhin: वैगनर प्रमुख और सशस्त्र विद्रोह में शामिल लोगों को राहत, रूसी अधिकारियों ने वापस लिए आरोप

Tue, 27 Jun 2023 03:51 PM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को।

सार

संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) ने कहा कि उसकी जांच में पाया गया कि विद्रोह में शामिल लोगों ने अपराध के उद्देश्य से की जाने वाली गतिविधियां बंद कर दी हैं।
विज्ञापन
वैगनर समूह (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन युद्ध में रूस की ओर से भाड़े पर लड़ रहे वैगनर समूह के प्रमुख और शस्त्र विद्रोह में शामिल अन्य लोगों को बड़ी राहत मिली है। रूसी अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने भाड़े के समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन (Yevgeny Prigozhin) के नेतृत्व में किए गए सशस्त्र विद्रोह की आपराधिक जांच बंद कर दी है, उनके या किसी अन्य लोगों के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया गया है।

विज्ञापन


संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) ने कहा कि उसकी जांच में पाया गया कि विद्रोह में शामिल लोगों ने अपराध के उद्देश्य से की जाने वाली गतिविधियां बंद कर दी हैं। सप्ताहांत में, क्रेमलिन ने शनिवार को विद्रोह रोकने के बाद प्रिगोझिन और उसके लड़ाकों पर मुकदमा नहीं चलाने का वादा किया था। हालांकि, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें देशद्रोही करार दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें