Russia-Ukraine War: यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा, सुपरमार्केट के अंदर 200 से ज्यााद लोग हो सकते हैं। रूस ने 30 हजार सैनिकों के साथ 10 मई को खारकीव पर जमीनी हमले शुरू किए थे। उसके बाद से यह ताजा हमला है।
यूक्रेन के पूर्वी खारकीव शहर में एक हार्डवेयर सुपरमार्केट पर रूस के हवाई हमले में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 33 अन्य घायल हो गए। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने नागरिकों को निशाना बनाते हुए दोपहर के उजाले में हमले की निंदा की है।
विज्ञापन
जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर कहा, सुपरमार्केट के अंदर 200 से ज्यााद लोग हो सकते हैं। रूस ने 30 हजार सैनिकों के साथ 10 मई को खारकीव पर जमीनी हमले शुरू किए थे। उसके बाद से यह ताजा हमला है। खारकीव के क्षेत्रीय गवर्नरओ ओलेग सिनेगुबोव ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा कि रूस ने दो बमों ने एक सुपरमार्केट को निशाना बनाया और इससे 1500 वर्ग मीटर के क्षेत्र में आग लगी। जिसमें दो की मौत हो गई और 33 अन्य लोग घायल हो गए।
खारकीव के अभियोजक कार्यालय ने टेलीग्राम पर बाद में एक अपेडट में कहा, दोनों मृतक सुपरमार्केट में काम करते थे। दस अन्य श्रमिक गायब हैं। जेलेंस्की ने हमले की निंदा करते हुए कहा, यूक्रेन में एक सुपरमार्केट पर क्रूर हमला किया गया। वहीं देश के आंतरिक मामलों के मंत्री इहोर क्लिमेंको ने कहा, रूस ने जानबूझकर सप्ताह के मध्य में एक नागरिक सुविधा को निशाना बनाया है।जेलेंस्की ने कहा, सभी आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर मदद प्रदान कर रही हैं और आग बुझाकर लोगों को बचा रही हैं।