फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine: 'रूस अगले साल भी युद्ध जारी रखने की तैयारी कर रहा', यूक्रेनी राष्ट्रपति ने पश्चिमी देशों से लगाई मदद

Thu, 18 Dec 2025 09:48 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव

सार

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने दावा किया है कि रूस, यूक्रेन के खिलाफ युद्ध को अगले साल भी जारी रखने की तैयारी कर रहा है। जेलेंस्की ने अमेरिका से मदद की गुहार लगाई, साथ ही ट्रंप के उस दावे पर तंज भी कसा कि रूस, युद्ध रोकना चाहता है। 
विज्ञापन
वोलोदिमीर जेलेंस्की, यूक्रेन के राष्ट्रपति - फोटो : X @ZelenskyyUa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दावा किया है कि रूस अगले साल भी युद्ध जारी रखने की तैयारी कर रहे हैं। जेलेंस्की ने पश्चिमी देशों और खासकर अमेरिका से मदद देने की अपील की। सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में जेलेंस्की ने लिखा, 'आज हमें फिर से ऐसे संकेत मिले हैं कि मॉस्को अगले साल भी लड़ाई जारी रखने की तैयारी कर रहा है। ये संकेत सिर्फ हमारे लिए नहीं हैं बल्कि ये हमारे सहयोगी देशों के लिए भी संकेत हैं कि वे भी इसे देखें और न सिर्फ देखें बल्कि इस पर प्रतिक्रिया भी दें। खासकर अमेरिका, जो अक्सर कहता है कि रूस इस युद्ध को खत्म करना चाहता है।'
विज्ञापन


जेलेंस्की का दावा- रूस यूक्रेन को तबाह करना चाहता है
जेलेंस्की ने आगे लिखा, 'अमेरिका दावा करता है कि रूस, युद्ध रोकना चाहता है, लेकिन जो संकेत मिल रहे हैं, वे बिल्कुल उलट हैं। रूस की मानसिकता को समझकर उसके हिसाब से कार्रवाई की जानी चाहिए। रूस कूटनीति को अहमियत नहीं देता और वह बस यूक्रेन और यूक्रेन के लोगों को तबाह करना चाहता है। वह यूक्रेन की जमीन को चुराकर उसे कानूनी वैधता देना चाहता है। यूक्रेन के बाद रूस यूरोप का रुख करेगा, जहां वह यूरोप की जमीन को भी ऐतिहासिक रूप से रूस की जमीन बताएगा।'

जेलेंस्की ने इसके बाद लिखा कि यूक्रेन अपने सहयोगी देशों के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगा। यूक्रेन को आर्थिक और सैन्य मदद की जरूरत है। साथ ही रूस की संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई और राजनीतिक इच्छाशक्ति की भी जरूरत है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US-India Ties: क्या अमेरिका ने मानी भारत से संबंध की अहमियत? ट्रंप सरकार के अफसर बोले- संभावित रणनीतिक साझेदार
विज्ञापन


'रूस-यूक्रेन युद्ध रुकवाने में भारत की भूमिका अहम
एस्टोनिया के विदेश मंत्री ने एक बयान में कहा है कि रूस-यूक्रेन युद्ध रुकवाने में भारत अहम भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि भारत के रूस के साथ मजबूत आर्थिक संबंध हैं। एस्टोनिया के विदेश मंत्री मार्गस साहकना ने कहा, 'भारत, रूस पर दबाव डाल सकता है और रूस को समझा सकता है कि उसकी यूक्रेन की आक्रामकता, यूरोप के भी खिलाफ है। भारत, रूस को समझा सकता है कि वह गलत राह पर है।'  

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें