फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia-Ukraine War: रूस के लिए अमेरिका ने बंद किया एयरस्पेस, इसका मतलब क्या?

Wed, 02 Mar 2022 02:24 PM IST
प्रतिभा ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

यूक्रेन पर रूसी आक्रमण से वैश्विक हवाई यात्रा बाधित है। रूस के लिए सीमित एयरस्पेस के कारण वैश्विक विमानन उद्योग पर दबाव बढ़ रहा है, जो कि दो साल से कोरोना महामारी के प्रतिबंध के बाद उभरना शुरू हुआ था। 
विज्ञापन
जो बाइडन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग का आज सातवां दिन है। खेरसान शहर पर रूसी सेना का कब्जा हो गया है और खारकीव में भी उसके सैनिक पहुंच गए हैं। वहीं रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव पर लगातार बमबारी कर रही है। बुधवार को यूक्रेन-रूस के बीच दूसरे दौर की बैठक होनी है। इसमें कुछ समाधान निकालने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे युद्ध रुके। वहीं बुधवार सुबह अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि पुतिन ने यूक्रेन पर हमला करके बहुत बड़ी गलती की है।
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बड़ा एलान करते हुए रूस के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। अभी तक नाटो के कई देश पहले ही रूस के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर चुके हैं। उन्होंने जोर देकर कहा है कि अमेरिका ने अब ये कदम उठा रूस को पूरी तरह अकेला कर दिया है। अमेरिकी परिवहन विभाग और संघीय उड्डयन प्रशासन ने मंगलवार शाम कहा कि रूसी विमान और एयरलाइंस को अमेरिकी हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने से रोकने के आदेश बुधवार तक प्रभावी होंगे।

अमेरिका के इस कदम का क्या मतलब है?
इसका मतलब यह हुआ कि रूस के किसी भी नागरिक के द्वारा नियंत्रित या पंजीकृत या रूस के नागरिकों के लाभ के लिए संचालित किसी भी विमान को अमेरिका के ऊपर उड़ान भरने से प्रतिबंधित किया जाएगा। यह प्रतिबंध चार्टर यात्री और कार्गो उड़ानों पर लागू होगा।
विज्ञापन


रूसी एयरलाइंस को अपनी उड़ानें रद्द करने या कुछ मामलों में अधिक घुमावदार मार्ग लेने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। 

एक विमानन डेटा प्रदाता एजेंसी सिरियम के अनुसार मार्च में रूसी एयरलाइंस  एअरोफ्लोत को न्यूयॉर्क, मियामी और लॉस एंजिल्स सहित कई अमेरिकी शहरों के लिए दर्जनों उड़ानें संचालित होनी थी। 

अमेरिका से रूस के लिए नॉनस्टॉप उड़ानें संचालित नहीं होती है। लेकिन इसका एयर स्पेस एशिया के लिए कई लंबी-लंबी उड़ानों के लिए एक गलियारे का हिस्सा है, जिसमें एयर-कार्गो सेवाएं भी शामिल हैं।

रूस का विमान - फोटो : ANI
यूरोप और कनाडा भी बंद कर चुके हैं अपना एयरस्पेस
यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के मद्दनेजर अमेरिका पर रूस के लिए अपना एयरस्पेस बंद करने के दबाव डालने के मकसद से 28 फरवरी को यूरोप और कनाडा ने कहा कि वे रूसी विमानन कंपनियों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर देंगे। अब अमेरिका के भी ऐसा करने से दुनिया के बड़े क्षेत्रों में रूस की पहुंच को रोक दिया गया है। 

यूरोप और कनाडा के प्रतिबंध के बाद रूसी एयरलाइंस एअरोफ्लोत ने कहा कि उसने यूरोप जाने वाली अपनी सभी उड़ानें रोक दी हैं।

रास्ता बदलने के लिए मजबूर 
दूसरी तरफ अमेरिका से आने वाली कई एयरलाइंस ने रूस के ऊपर से उड़ान नहीं भरने का फैसला किया है। वहीं कुछ एयरलाइंस को यूक्रेन और रूस के रास्ते से बचने के लिए विमानों का मार्ग बदलना पड़ा है।

कुछ एयरलाइनों ने सावधानी बरतते हुए अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं। जापान एयरलाइंस कंपनी ने कहा कि उसने मास्को और टोक्यो के बीच साप्ताहिक वापसी उड़ान रद्द कर दी है।

यूनाइटेड एयरलाइंस होल्डिंग्स इंक जो आमतौर पर भारत आने के लिए रूस के ऊपर से उड़ान भरती है,  उसने मंगलवार को कहा कि वह रूसी हवाई क्षेत्र से उड़ान भरना बंद कर देगी। 

डेल्टा एयर लाइन्स इंक और अमेरिकन एयरलाइंस ग्रुप इंक ने भी रूसी हवाई क्षेत्र से उड़ान भरना बंद कर दिया है।

इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अनुसार, कार्गो उड़ानों के जरिए वैश्विक माल ढुलाई का एक-चौथाई हिस्सा उत्तरी अमेरिका से एशिया के रूट के जरिए होता है। पूर्वी एशिया की ओर जाने वाले अधिकांश लोग मौजूदा समय में रूसी एयरस्पेस से यात्रा करते हैं।
विज्ञापन

रूस ने तबाह किया दुनिया का सबसे बड़ा विमान, - फोटो : Twitter/@LLCooIA60
रूस ने भी की जवाबी प्रतिक्रिया
अपने ऊपर लगे कई प्रतिबंधों से झल्ला कर रूस ने ब्रिटिश एयरलाइंस को अपने एयरस्पेस से गुजरने पर प्रतिबंध लगा दिया है। रूसी नागरिक उड्डयन नियामक के मुताबिक ब्रिटिश एयरलाइंस के रूस के हवाई अड्डों पर उतरने और उसके हवाई क्षेत्र को पार करने की मनाही है।

ब्रिटिश एयरवेज ने बीते शुक्रवार को मास्को के लिए  जाने वाली एक उड़ान रद्द कर दी और कहा कि वह रूसी राजधानी के लिए सप्ताह में तीन बार की नियमित सेवा को रद्द कर देगी।

विमानन कंपनी ने कहा कि भारत, पाकिस्तान, सिंगापुर और थाईलैंड समेत अन्य गंतव्यों के लिए उड़ानों को रूसी हवाई क्षेत्र से बचने के लिए मजबूर होना पड़ेगा और उड़ानों को लंबा कर दिया जाएगा।

रूस की संघीय हवाई परिवहन एजेंसी के अनुसार, 2021 में लगभग 195,000 वाणिज्यिक उड़ानें रूस के हवाई क्षेत्र से गुजरीं। कोरोना महामारी का असर विमानन क्षेत्र पर बुरी तरह पड़ा था लेकिन महामारी से पहले, यह संख्या 301,000 तक पहुंच गई थी।

नेशनल एयर कैरियर एसोसिएशन के एक प्रवक्ता के अनुसार रूसी हवाई क्षेत्र के माध्यम से उड़ान नहीं भरने के कारण निश्चित रूप से परिचालन प्रभावित होगा। 

रूसी एयरलाइंस से प्रायोजन वापस लिया गया
यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की वजह से रूसी एयरलाइंस एअरोफ्लोत को अप्रत्याशित नतीजे भुगतने पड़ रहे हैं। ब्रिटिश सॉकर क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड ने कहा कि वह रूसी एयरलाइन के साथ अपने प्रायोजन समझौते को वापस ले लेगा। यह 2013 से टीम का आधिकारिक एयरलाइन प्रायोजक रहा है और टीम के लिए चार्टर्ड उड़ानें मुहैया कराता रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें