फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine War: रूस ने 400 सैनिकों के मारे जाने के यूक्रेनी दावे को किया खारिज, बताया अब तक इतने जवान मारे गए

Wed, 04 Jan 2023 04:17 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव

सार

रूसी रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को माना कि यूक्रेनी हमले में उसके 63 सैन्यकर्मी कमीवका में मारे गए। यूक्रेन ने एक इमारत पर हमला करने के लिए 'हिमार्स' मिसाइल का इस्तेमाल किया था। इस इमारत में रूसी सैनिक रह रहे थे।
विज्ञापन
रूस और यूक्रेन युद्ध - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल की पूर्व संध्या पर दोनेत्सक क्षेत्र में यूक्रेनी हमले में मारे गए रूसी सैनिकों की संख्या अब 89  हो गई है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने रूसी रक्षा मंत्रालय के हवाले से यह खबर दी है। रूसी रक्षा मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक, मारे गए लोगों में रेजिमेंट के डिप्टि कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल बाचुरिन भी शामिल थे। 

विज्ञापन

 

रूसी रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को माना कि यूक्रेनी हमले में उसके 63 सैन्यकर्मी कमीवका में मारे गए। यूक्रेन ने एक इमारत पर हमला करने के लिए 'हिमार्स' मिसाइल का इस्तेमाल किया था। इस इमारत में रूसी सैनिक रह रहे थे। बाद में मलबे के नीचे और शवों को बरामद किया गया। 

रूस की समाचार एजेंसी तास (टेलीग्राफ एजेंसी ऑफ द सोवियत यूनियन) ने रूसी रक्षा मंत्रालय के हवाले से कहा, कीव शासन ने दोनेत्स्क पीपुल्स रिपब्लिक के मकीवका क्षेत्र में  रूसी सशस्त्र बलों की इकाइयों में से एक पर अमेरिका द्वारा निर्मित हिमार्स रॉकेट सिस्टम के छह रॉकेटों से हमला किया। 
विज्ञापन


इसने आगे कहा, रूसी सैनिकों के अस्थायी तैनाती बिंदु पर एक उच्च-विस्फोटक वारहेट के साथ चार मिसाइलों के हमले के परिणामस्वरूप 63 रूसी सैनिक मारे गए। यूक्रेन ने पहले दावा किया था कि यूक्रेनी बलों ने दोनेत्स्क के मकीवका क्षेत्र में एक रूसी सैन्य ठिकाने पर हमला किया है, जिसमें चार सौ रूसी सैनिक मारे गए हैं और तीन सौ अन्य घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें