Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच करीब 10 महीने से युद्ध जारी है। लेकिन रूस अपनी सीमा से लगे यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र के दोनेत्स्क प्रांत पर अब तक कब्जा नहीं कर सका है। यूक्रेन के सैनिकों ने रूस के लक्ष्य को विफल कर दिया है। अब भी बखमुत यूक्रेन के कब्जे में है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने मंगलवार को बखमुत शहर का दौरा किया। यह शहर यूक्रेन और रूस की सेना के बीच संघर्ष का स्थल रहा है। रूसी सेना ने बीते दिनों पूर्वी यूक्रेन के इस सीमावर्ती शहर में ताबड़तोड़ हमले किए थे। यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि जेलेंस्की ने बखमुत में मोर्चे पर तैनात सैन्य अधिकारियों से मुलाकात की और यूक्रेनी सैनिकों को पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन
बखमुत का दौरा करने के बाद जेलेंस्की ने एक बयान में कहा कि उन्हें अपने सैनिकों पर गर्व है। उनकी बहादुरी साबित करती है कि हम सहन कर लेंगे, लेकिन जो हमारा है उसे नहीं छोड़ेंगे। सैनिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यूक्रेन को आप (सैनिकों) पर गर्व है। दुश्मन के हमलों को नाकाम करने के लिए दिखाए गए साहस के लिए धन्यवाद।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रूस की निजी सैन्य कंपनी वैगनर ग्रुप के लड़ाके बखमुत में हमले का नेतृत्व कर रहे हैं। इससे पहले, जेलेंस्की ने कहा था कि रूसी सेना के हमले में बखमुत शहर खंडहर में तब्दील हो गया है। उन्होंने कहा था कि रूस के हमले में डोनबास के एक और शहर बखमुत तबाह हो गया है।
विज्ञापन
रूस का दोनेत्स्क कब्जा करने का लक्ष्य अधूरा
रूस और यूक्रेन के बीच करीब 10 महीने से युद्ध जारी है। लेकिन रूस अपनी सीमा से लगे डोनबास क्षेत्र के दोनेत्स्क प्रांत पर अब तक कब्जा नहीं कर सका है। यूक्रेन के सैनिकों ने रूस के लक्ष्य को विफल कर दिया है। अब भी बखमुत यूक्रेन के कब्जे में है। अगर रूस बखमुत पर कब्जा कर लेता है तो रूसी सेना के लिए क्रामतोरस्क और स्लोवियांस्क की ओर बढ़ना आसान हो जाएगा।