फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia Ukraine War: यूक्रेन के परमाणु प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए IAEA का मिशन, संयुक्त राष्ट्र से अगुवाई की अपील

Wed, 30 Mar 2022 07:20 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

अपनी यात्रा के दौरान, यूएन एजेंसी के महानिदेशक यूक्रेन के परमाणु ऊर्जा प्रतिष्ठान का भी दौरा करेंगे। इन संयंत्रों में 15 परमाणु ऊर्जा रिएक्टर के साथ-साथ चेरनोबिल भी है, जहां वर्ष 1986 की दुर्घटना के बाद रेडियोएक्टिव अपशिष्ट प्रबंधन की सुविधा मौजूद है...
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेस ने अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के महानिदेशक राफायल मारियानो ग्रोस्सी से बातचीत के बाद कहा है कि यूएन यूक्रेन के परमाणु संयंत्रों की सुरक्षा के लिए की जारी IAEA की कोशिशों के साथ है। ग्रोस्सी ने गुटेरेस से अपील की कि यूक्रेन में परमाणु प्रतिष्ठानों की सुरक्षा और एहतियाती उपायों के लिए IAEA के मिशन की अगुवाई यूएन करे ताकि वहां सुरक्षा और शांति का माहौल बनाने में मदद मिल सके।

विज्ञापन


यूक्रेन में 24 फ़रवरी को रूसी हमले के बाद से ही परमाणु प्रतिष्ठानों में एहतियात और सुरक्षा के बदतर होते हालात पर चिंता जताते हुए आईएईए ने कहा है कि पिछले कुछ हफ़्तों में परमाणु प्रतिष्ठानों में सुरक्षा की स्थिति और वहां काम करने वाले कर्मचारियों के बिना किसी दबाव में काम करने की क्षमता में गतिरोध पैदा हुआ है। साथ ही कई और चुनौतियां भी आ रही हैं।

अपनी इस यात्रा के दौरान एजेंसी के महानिदेशक तत्काल तकनीकी सहायता मुहैया कराये जाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि किसी भी तरह की परमाणु दुर्घटना से आम लोगों और पर्यावरण को बचाया जा सके।
विज्ञापन


यूक्रेन में यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम हैं और वहां एहतियात व सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये IAEA की मौजूदगी बेहद अहम बताई जा रही है। महानिदेशक ग्रोस्सी ने कहा कि IAEA जरूरी समर्थन मुहैया कराने के लिये तत्काल तैयार है। इन कोशिशों के तहत ही परमाणु ऊर्जा एजेंसी के विशेषज्ञों को प्राथमिकता वाले परमाणु संयंत्रों के लिये रवाना किया जाएगा। साथ ही निगरानी और आपात उपकरणों समेत एहतियात व सुरक्षा के लिये महत्वपूर्ण सामग्री की खेप भी भेजी जाएगी।

इस हफ्ते अपनी यात्रा के दौरान, यूएन एजेंसी के महानिदेशक यूक्रेन के परमाणु ऊर्जा प्रतिष्ठान का भी दौरा करेंगे। इन संयंत्रों में 15 परमाणु ऊर्जा रिएक्टर के साथ-साथ चेरनोबिल भी है, जहां वर्ष 1986 की दुर्घटना के बाद रेडियोएक्टिव अपशिष्ट प्रबंधन की सुविधा मौजूद है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें