फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia: रूस के तिमोवस्कॉय में पांच मंजिला आवासीय इमारत में हुआ भीषण विस्फोट,नौ की मौत

Sat, 19 Nov 2022 09:02 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव

सार

रूस के सुदूर पूर्वी सखालिन द्वीप पर तिमोवस्कॉय की एक बस्ती में स्थित पांच मंजिला आवासीय इमारत में गैस सिलेंडर विस्फोट हुआ। रूसी समाचार एजेंसी TASS ने  स्थानीय अधिकारियों का हवाला देते हुए बताया है कि इस हादसे में मरने वाले नौ लोगों में चार बच्चे भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
रूस - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले नौ माह से रूस और यूक्रेन में चल रही जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। दोनों लगातार एक दूसरे पर बमबारी कर रहे हैं। इस बीच, शनिवार को रूस के सुदूर पूर्वी सखालिन द्वीप पर तिमोवस्कॉय में एक पांच मंजिला आवासीय इमारत में जोरदार विस्फोट हुआ है। रूसी समाचार एजेंसी TASS ने इस बात की जानकारी दी है। दावा किया जा रहा है कि ये विस्फोट गैस सिलेंडर फटने के कारण हुआ। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हुई है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शनिवार को रूस के सुदूर पूर्वी सखालिन द्वीप पर तिमोवस्कॉय की एक बस्ती में स्थित पांच मंजिला आवासीय इमारत में गैस सिलेंडर विस्फोट हुआ। रूसी समाचार एजेंसी TASS ने  स्थानीय अधिकारियों का हवाला देते हुए बताया है कि इस हादसे में मरने वाले नौ लोगों में चार बच्चे भी शामिल हैं। 

सखालिन के क्षेत्रीय गवर्नर वालेरी लिमारेंको ने शनिवार को अपने टेलीग्राम चैनल के माध्यम से जानकारी दी कि मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। उनमें से चार बच्चे भी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अंधेरा होने के बावजूद रात में भी बचाव कार्य जारी रहेगा। आपातकालीन सेवाओं में लगे लोगों का कहना है कि कई और लोग अभी अपार्टमेंट इमारत के मलबे के नीचे दबे हुए हैं। मलबे को हटाकर उन्हें बाहर निकालने का काम जारी है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि हादसे का शिकार हुई 80-अपार्टमेंट वाली पांच मंजिला इमारत का निर्माण 1980 में किया गया था। कहा जा रहा है कि ये बिल्डिंग गैस आपूर्ति के लिए केंद्रीकृत बुनियादी ढांचे से नहीं जुड़ी थी। साल 2016 में एक महत्वपूर्ण नवीनीकरण किया गया था। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें