फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन के राष्ट्रपति का जज्बा: कीव पर किसी भी पल कब्जे की आशंका के बीच जारी किया वीडियो, बोले- हम डटे हैं, अपने देश की रक्षा के लिए 

Sat, 26 Feb 2022 09:03 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव

सार

यूक्रेन के राष्ट्रपति का यह वीडियो ऐसे समय में आया है, जब उनके देश छोड़कर भागने की अफवाह जोर पकड़ रही थी। वीडियो में वह कहते हैं, हम कीव में हैं। हमारी सेना भी यहीं है। हम ऐसे ही देश की रक्षा करते रहेंगे। 
विज्ञापन
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूसी सैनिक भले ही कीव में घुस चुके हों और राजधानी पर कभी भी कब्जा हो सकता है, लेकिन इसके बाद भी यूक्रेन घुटने टेकने के लिए तैयार नहीं है। इस बात का अंदाजा यूक्रेन के राष्ट्रपति वेलोडिमीर जेलेंस्की के नए वीडियो मैसेज से लगाया जा सकता है। दरअसल, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यूक्रेन पर किसी भी पल कब्जे की आशंका के बीच नया वीडियो संदेश सोशल मीडिया पर जारी किया है। 

विज्ञापन




इस वीडियो मैसेज में जेलेंस्की के साथ कुछ अन्य सहयोगी भी खड़े दिखाई दे रहे हैं। इसमें जेलेंस्की कहते हैं-

"हम यहां हैं। हमारी फौज भी यहां हैं। हमारे नागरिक भी यहां हैं। हम यहां अपनी आजादी की रक्षा के लिए हैं। हम अपने देश की रक्षा कर रहे हैं और ऐसे ही करते रहेंगे। इस वीडियो में उनके साथ प्रधानमंत्री, चीफ ऑफ स्टाफ और राष्ट्रपति भवन के कुछ अन्य अधिकारी भी हैं।"


क्यों जारी किया वीडियो
जेलेंस्की ने यह वीडियो संदेश ऐसे समय पर जारी किया है, जब उनके देश छोड़कर भागने की अफवाह आग की तरह फैल रही थी। ऐसे में उन्होंने वीडियो जारी कर इस बात की पुष्टि की है कि वह कीव में ही हैं और अपने देश की रक्षा के लिए अंतिम सांस तक लड़ते रहेंगे। 

विज्ञापन


इससे पहले भी की थी भावुक अपील 
जेलेंस्की ने इससे पहले भी एक भावुक अपील की थी। इसमें उन्होंने कहा था कि, मैं यूक्रेन में ही हूं। मेरा परिवार भी यहीं हैं। हमारा परिवार गद्दार नहीं है। वे सब यूक्रेन के नागरिक हैं। हमें जानकारी मिली है कि रूस का पहला टारगेट में हूं और दूसरा मेरा परिवार। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें