यूक्रेन में जारी जंग के बीच भारत सरकार वहां फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है। ऐसे में कुछ भारतीयों को दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है। वहां फंसे एक नागरिक गगन ने बताया कि मैं एक भारतीय नागरिक हूं, भारत जा सकता हूं, लेकिन मेरी पत्नी नहीं। वह एक यूक्रेन की नागरिक है। हमसे कहा जा रहा है कि केवल भारतीय ही निकाले जाएंगे। गगन ने कहा कि हम अपने परिवार को यहां नहीं छोड़ सकते। मेरी पत्नी 8 महीने की गर्भवती है। इसलिए हम पोलैंड जा रहे हैं। हम वर्तमान में ल्वीव में एक दोस्त के घर पर हैं।
यूक्रेन में सैकड़ों युवक सेना में शामिल होने के लिए कतार में
यूक्रेन के खिलाफ उठाए गए कदम में साथ नहीं देगा चीन
चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से कहा है कि चीन ऐसे किसी भी कदम का विरोध करेगा जो यूक्रेन में आग में घी डालने का काम करता हो। ब्लिंकन ने कहा कि दुनिया देख रही है कि कौन से देश स्वतंत्रता और संप्रभुता के सिद्धांत के साथ खड़े हैं। चीन के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, दोनों नेताओं ने शनिवार को फोन पर बातचीत की। वांग ने मौजूदा संकट के समाधान के लिए वार्ता की अपील की और इसके साथ ही यूरोपीय सुरक्षा प्रणाली में संतुलन का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका और यूरोप को पूर्वी यूरोप में नाटो के विस्तार से रूस की सुरक्षा पर पड़ने वाले नकारात्मक असर पर भी गौर करना चाहिए।