फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia Ukraine War: रूस तैनात कर रहा ज्यादा से ज्यादा सैनिक, जेलेंस्की ने माना- 'अब लड़ना हो रहा मुश्किल'

Sun, 05 Feb 2023 08:10 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव

सार

जेलेंस्की ने कहा, मुझे कहना पड़ रहा है कि स्थिति कठिन है और यह और भी कठिन होती जा रही है। फिर से वही समय आ रहा है। आक्रमणकारी हमारे रक्षातंत्र को तोड़ने के लिए अधिक से अधिक सैनिक तैनात कर रहा है।
विज्ञापन
रूस-यूक्रेन संघर्ष - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग को करीब एक साल हो रहे हैं। दोनों ओर से हजारों की संख्या में मौते हुई हैं। यूक्रेन के शहर के शहर उजड़ गए हैं, लेकिन जंग अभी भी जारी है। इस बीच रूस ने यूक्रेन के शहरों पर कब्जा करने के लिए पूर्व की दिशा में सैनिकों की तैनाती बढ़ा दी है। 

विज्ञापन


उधर, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने भी माना है कि देश के पूर्व में अग्रिम मोर्चे पर स्थिति कठिन होती जा रही है। इस क्षेत्र में जीत हासिल करने क लिए रूसी सेना यूक्रेन के बखमत शहर पर कब्जे की कोशिश कर रही है, जिससे यूक्रेन के महत्वपूर्ण आपूर्ति मार्ग को नियंत्रण में लेकर उसकी कमर तोड़ी जा सके। 

रूस से लड़ना हो रहा मुश्किल 
शनिवार को वीडियो संदेश में जेलेंस्की ने कहा, मुझे कहना पड़ रहा है कि स्थिति कठिन है और यह और भी कठिन होती जा रही है। यह फिर से वही समय आ रहा है। आक्रमणकारी हमारे रक्षातंत्र को तोड़ने के लिए अधिक से अधिक सैनिक तैनात कर रहा है। उन्होंने कहा, बखमत, वुहलदार और लेमान व अन्य दिशाओं में स्थिति कठिन है। बता दें, रूसी सेना बखमत से लगभग 120 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में कोयला खनन वाले शहर वुहलदार पर भी कब्जा करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


जब तक लड़ सकते हैं, लड़ेंगे 
इससे एक दिन पहले शु्क्रवार को जेलेंस्की ने कहा था कि उनकी सेना जब तक लड़ सकती है, तब तब तक बखमत के लिए लड़ेगी। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि बखमत की स्थिति गंभीर होती जा रही है। 

रूस से निपटने के लिए यूरोपीय संघ का समर्थन जरूरी: जेलेंस्की

विज्ञापन

इससे पहले जेलेंस्की ने कहा कि आयोग के नेता और यूरोपीय आयोग के कॉलेज के सदस्यों के साथ उनकी सार्थक बातचीत हुई और इससे पता चला कि सभी पक्ष इस तथ्य को समझते हैं कि यूक्रेन को रूस के खिलाफ रक्षा में निरंतर और पूर्ण समर्थन की आवश्यकता है। जेलेंस्की ने कहा कि हमारे लोगों को किसी भी बाधाओं और खतरों के बावजूद लड़ने के लिए और अधिक ऊर्जा और प्रेरणा मिलनी चाहिए। इसलिए यूरोपीय संघ को हमारा समर्थन करना होगा। मेरा मानना है कि यूक्रेन इस साल यूरोपीय संघ की सदस्यता पर बातचीत शुरू करने का हकदार है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें