फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia Ukraine War: कैसे अमेरिका एक सीक्रेट एयरफील्ड से यूक्रेन की मदद कर रहा है? दिसंबर-जनवरी में ही दे दिया था हथियारों को चलाने का प्रशिक्षण

Mon, 07 Mar 2022 02:26 PM IST
प्रतिभा ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

यूक्रेन को अमेरिका के सैन्य सहायता पैकेज से अधिकांश हथियार पहले ही मिल चुके हैं। इन हथियारों को चलाने का प्रशिक्षण भी सेना को दिया जा चुका है।
 
विज्ञापन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, अमेरिका के प्रेसिडेंट जो बाइडन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध का आज 12वां दिन है। 12वें दिन रूस ने यूक्रेन के कई शहरों में हमले तेज कर दिए हैं। खारकीव में कई रिहायशी इलाकों पर भी हमला किया गया है। इस बीच दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल आज तीसरी बात वार्ता करेंगे। इससे पहले हुई वार्ता में सुरक्षित कॉरिडोर पर सहमति बनी थी। आज होने वाली बातचीत में युद्ध विराम पर चर्चा हो सकती है। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात कही जा रही है कि अमेरिका एक सीक्रेट एयरफील्ड से यूक्रेन की मदद कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक रक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल मार्क मिले पिछले हफ्ते यूक्रेन की सीमा के पास एक अज्ञात एयरफील्ड में गए थे, जो हथियारों की शिपिंग का केंद्र बन गया है। यानी रूस के खिलाफ लगातार मुकाबला कर रहे यूक्रेन की जीवटता के पीछे अमेरिका का भी बड़ा योगदान माना जा रहा है। 

अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि मिले ने एयरफील्ड में सैनिकों और कर्मियों से मुलाकात की और शिपमेंट गतिविधि की जांच की। यह क्षेत्र अभी गतिविधि का एक अड्डा बना हुआ है। यहां से प्रत्येक दिन मुट्ठी भर उड़ानों से लेकर अधिकतम 17 विमान उड़ान भरते हैं। बताया जा रहा है कि यूक्रेन में एंटी-आर्मर मिसाइलों सहित हथियारों के शिपमेंट की सुरक्षा में लगे इस एयरफील्ड का स्थान एक रहस्य बना हुआ है।
विज्ञापन

 

यूक्रेन में मची तबाही का मंजर। - फोटो : PTI
रूस के हमले से पहले ही पहुंचने लगी थी मदद
रिपोर्ट के मुताबिक पिछले महीने के अंत में यूक्रेन पर रूस के हमले के पहले से ही  यूरोप में अमेरिका और अन्य देशों के सैन्य मालवाहक विमानों का पहुंचना शुरू हो गया था। विशेष रूप से सी -17 विमानों की जो अमेरिकन एयरलिफ्ट बेड़े की रीढ़ मानी जाती है। इन उड़ानों के जरिए नाटो के पूर्वी हिस्से में सैनिकों की तैनात की जा रही है और हथियार पहुंचाए जा रहे हैं ताकि उन्हें यूक्रेन भेजा जा सके। उड़ानों की गति में भी वृद्धि हुई है।

एक दूसरे रक्षा अधिकारी ने कहा कि यूएस यूरोपियन कमांड (ईयूसीओएम) यूक्रेन की मदद के लिए और वहां सामाग्री भेजने के लिए बड़े पैमाने पर शिपमेंट ऑपरेशन के केंद्र में है। यह समय पर समन्वय करने के लिए सहयोगियों और भागीदारों के साथ संपर्क बनाए हुए है।

अधिकारी ने कहा यूक्रेन की मदद करने के लिए अधिकतम दक्षता दिखाने और अपने संसाधनों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने के लिए  ईयूसीओएम डिलीवरी प्रक्रिया को लेकर ब्रिटेन सहित अन्य देशों के साथ भी समन्वय कर रहा है। 

रूस और यूक्रेन के बीच गुरुवार को दूसरे दौर की वार्ता हुई थी - फोटो : Twitter : @Podolyak_M
14 देशों ने भेजी यूक्रेन को सहायता
रिपोर्ट्स मे कहा गया कि अधिकारी ने बताया है कि जब से रूस का आक्रमण शुरू हुआ है, 14 देशों ने यूक्रेन को सुरक्षा सहायता भेजी है, जिनमें से कुछ ने पहले शायद ही कभी इस तरह के उपकरण भेजे थे।

उन्होंने कहा व्हाइट हाउस द्वारा आधिकारिक रूप से अनुमोदित किए जाने के केवल एक सप्ताह बाद यूक्रेन को 350 मिलियन डॉलर की अमेरिकी सुरक्षा सहायता पैकेज पहले ही भेजा जा चुका है। 

अधिकारी ने शुक्रवार को कहा, ‘लगभग 240 मिलियन डॉलर का पैकेज यूक्रेन पहुंच गया है और बाकी दिनों और शायद हफ्तों के भीतर पहुंच जाना चाहिए। जो सैन्य सहायता पहले ही भेजी जा चुकी है उसमें सबसे आवश्यक एंटी-आर्मर शामिल है। जिसका इस्तेमाल यूक्रेन ने विभिन्न हिस्सों में रूसी हमलों को रोकने के लिए किया है।’
विज्ञापन

यूक्रेन में जारी जंग के दौरान तैनात एक जवान। - फोटो : PTI
रूसी सेना को रोकने में कामयाब
अधिकरी ने कहा ‘हम सभी इस बात से काफी प्रभावित हुए हैं कि यूक्रेन के सशस्त्र बल हमारे उपलब्ध कराए गए उपकरणों का कितना प्रभावी ढंग से उपयोग कर रहे हैं। विशेष रूप से यूक्रेन की राजधानी कीव में वे इसका इस्तेमाल करके उत्तर में 40 मील की दूरी पर फैले विशाल रूसी काफिले को रोक कर रखने में अब तक कामयाब रहे हैं। 

एक अन्य वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को कहा, ‘हम जानते हैं कि उन्होंने रूसी काफिले पर हमले किए थे वे हमले इसे धीमा करने और उन्हें रोकने में प्रभावी रहे।’

अधिकारियों के मुताबिक यूक्रेन की सहायता के लिए भेजे जा रहे सभी उपकरण ऐसे हैं जिन पर यूक्रेन की सेना पहले ही प्रशिक्षण हासिल कर चुकी है। कुछ को दिसंबर के अंत और जनवरी की शुरुआत में प्रशिक्षण मिला है और वे कुशलतापूर्वक इसका उपयोग कर रहे हैं।

जिस गति से अमेरिका अब यूक्रेन को हथियार पहुंचा रहा है, वह सिर्फ दो महीने पहले की तुलना में अधिक है। अधिकारी ने कहा कि दिसंबर के अंत में स्वीकृत 200 मिलियन डॉलर के पैकेज में से अधिकांश को एक महीने के भीतर ही भेज दिया गया था। हालांकि कुछ गोला-बारूद अभी तक नहीं भेजा गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें