फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia Ukraine Crisis : रूसी कब्जे वाले क्षेत्रों में जनमत संग्रह के लिए मतपेटियां लेकर घर-घर जा रहे सैनिक

Sun, 25 Sep 2022 03:34 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, जपोरिझिया/कीव।

सार

Russia Ukraine Crisis : रूस के कब्जे वाले यूक्रेनी क्षेत्रों में मॉस्को प्रायोजित जनमत संग्रह के बीच, रूसी सेनाओं ने शनिवार को यूक्रेन के शहरों पर ताजा हमले किए। इन हमलों में रूस ने निपर रिवर शहर को निशाना बनाया। रूसी सेनाओं ने यूक्रेन के दूसरे इलाकों को भी निशाना बनाते हुए आवासीय इमारतों पर हमले किए।
विज्ञापन
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Russia Ukraine Crisis : यूक्रेन के जिन इलाकों पर रूस ने कब्जा जमाया हुआ है उन्हें अपने देश में शामिल करने के लिए क्रेमलिन जनमत संग्रह करा रहा है। इसे लेकर रूस ने व्यापक स्तर पर तैयारी की हुई है। यहां तक कि रूसी सैनिक घर-घर जाकर मतपेटियां लोगों के आगे कर रहे हैं ताकि वे मतदान कर सकें।

विज्ञापन


जनमत संग्रह के लिए जारी मतदान में सशस्त्र सैनिक देश के हर कब्जे वाले हिस्से में घर-घर जाकर वोटिंग के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। दक्षिणी खेरसॉन में रूसी रक्षक मत जुटाने के लिए मतपेटी के साथ खड़े देखे गए। फिलहाल डोर-टू-डोर मतदान में रूसी सैनिकों का पूरा इस्तेमाल किया जा रहा है। 

यूक्रेन व अमेरिका-नाटो देशों ने भले ही इस जनमत सर्वेक्षण को एक मिथ्या बताया है, लेकिन वोट लेने के लिए सशस्त्र सैनिक घर-घर पहुंच रहे हैं।  एनरहोदर की एक महिला ने बताया, हमसे मौखिक जवाब मांगे जा रहे हैं और सैनिक हमारे उत्तर को शीट पर अंकित करके रख देता है। कब्जे वाले शहरों में रूसी रक्षक लोगों के वोट जुटाने के लिए शहर के बीच में एक मतपेटी के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन


रूसी कब्जे वाले क्षेत्रों में जनमत संग्रह के बीच यूक्रेन में किए गए ताजा हमले
रूस के कब्जे वाले यूक्रेनी क्षेत्रों में मॉस्को प्रायोजित जनमत संग्रह के बीच, रूसी सेनाओं ने शनिवार को यूक्रेन के शहरों पर ताजा हमले किए। इन हमलों में रूस ने निपर रिवर शहर को निशाना बनाया। रूसी सेनाओं ने यूक्रेन के दूसरे इलाकों को भी निशाना बनाते हुए आवासीय इमारतों पर हमले किए।

जपोरिझिया के गवर्नर ओलेक्सांद्र स्तारुख ने कहा कि निपर रिवर शहर में एक मिसाइल एक इमारत पर गिरने से एक नागरिक की मौत हो गई। इस बीच, ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूस ने उत्तर-पूर्वी यूक्रेन में सिवरस्की दोनेस्क नदी पर बने पेचेनिहि बांध पर भी हमले किए हैं। 

इससे पहले भी कृवि रिह के पास एक जलाशय पर बने बांध पर हमला किया गया था जिससे इनहुलेट्स नदी में बाढ़ आ चुकी है। जबकि यूक्रेन की सेनाएं दोनों नदियों के पास धारा की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। 

मंत्रालय ने बताया कि रूस के कमांडर अपनी नाकामी को लेकर चिंतित हैं और वे बांधों के स्लुइस गेट को निशाना बना सकते हैं ताकि यूक्रेनी सेना को बाढ़ की चुनौती पैदा कर सकें। इस बीच, रूसी कब्जे वाले क्षेत्रों में क्रेमलिन प्रायोजित जनमत संग्रह शनिवार को भी जारी रहा।

ताइवान-रूस को लेकर अमेरिका ने चीन पर बढ़ाया कूटनीतिक दबाव
अमेरिकी प्रशासन ने चीन पर ताइवान के खिलाफ उकसावे वाली कार्रवाई बंद करने के लिए कूटनीतिक दबाव तेज कर दिया। इसके साथ ही उसने चीन को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस को किसी भी तरह की सहायता नहीं देने के प्रति भी आगाह किया।

न्यूयॉर्क में जारी संयुक्त राष्ट्र महासभा की वार्षिक बैठक से इतर अपने चीनी समकक्ष वांग यी के साथ हुई मुलाकात में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने बाइडन प्रशासन का रुख दोहराया। बृहस्पतिवार को ब्लिंकेन के पिता का निधन होने के चलते उन्होंने कुछ ही बैठकों में हिस्सा लिया। इनमें चीनी विदेश मंत्री से मुलाकात शामिल है। 

ब्लिंकेन के रुख पर चीनी प्रतिक्रिया के बारे में अधिकारियों ने सिर्फ यह बताया कि चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने अमेरिका के संदेश का संज्ञान लिया है। दोनों देशों में विभिन्न मुद्दों पर तनाव के बीच दोनों नेताओं ने ‘विशेष रूप से तनाव के समय में संचार के रास्ते खुले रखने और जिम्मेदाराना ढंग से अमेरिका-चीन संबंधों को आगे ले जाने’ की जरूरत को रेखांकित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें