फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्त तक आ सकती है कोरोना की पहली दवा, तीन करोड़ वैक्सीन बनाएगा रूस 

Thu, 16 Jul 2020 05:44 PM IST
अमित कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन - फोटो : social media
विज्ञापन

रूस ने दावा किया है कि उसने कोरोना वायरस की वैक्सीन बना ली है। अब रूस इसकी तीन करोड़ वैक्सीन तैयार करने वाला है। 38 लोगों पर सफल ट्रायल के बाद रूस की योजना अब इस प्रयोग को तीसरे चरण तक ले जाने की है। इसके तहत हजारों लोगों को यह दवा दी जाएगी। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रूस ट्रायल के तीसरे चरण के लिए इसे अगस्त में लॉन्च कर सकता है। रूसी प्रत्यक्ष निवेश फंड (RDIF) के प्रमुख किरिल दिमित्र के मुताबिक उनके पास 1.70 करोड़ वैक्सीन तैयार करने की क्षमता है। इसी हफ्ते रूस ने 38 लोगों पर इस दवा का परीक्षण किया था। रिसर्च के बाद दावा किया गया कि यह दवा पूरी तरह से सुरक्षित है और इससे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस दवा की क्षमता कितनी है। 

किरिल दिमित्र के मुताबिक मौजूदा परिणामों को देखते हुए हम इसे अगस्त तक रूस में लॉन्च कर सकते हैं जबकि सितंबर तक इसे अन्य देशों को भेज सकते हैं। वर्तमान में 100 से ज्यादा वैक्सीन पर काम चल रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक इनमें से अब तक दो ही अपने तीसरे चरण इंसानी ट्रायल तक पहुंची है। इनमें से एक चीन की सिनोफार्म कंपनी ने और आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी व एस्ट्राजेनेसा ने मिलकर तैयार किया है।  
विज्ञापन


इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसलेशनल मेडिसिन एंड बायोटेक्नोलॉजी के निदेशक वदिम तरासोव के मुताबिक, सेचेनोव विश्वविद्यालय ने 18 जून से वैक्सीन का परीक्षण शुरू किया था। इसका निर्माण रूस के गेमली इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी ने किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें