फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan Crisis: पाकिस्तान की राजनीतिक स्थिति पर बोला रूस, अमेरिका के आदेश न मानने की कीमत चुका रहे हैं इमरान

Tue, 05 Apr 2022 04:09 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को

सार

पाकिस्तान के प्रधामंत्री इमरान खान ने आरोप लगाया है कि अमेरिका इस्लामाबाद में सत्ता परिवर्तन कराने की कोशिश कर रहा है। रूस ने इमरान के इन आरोपों का समर्थन किया है और अमेरिका पर हमला बोला है।
विज्ञापन
पाकिस्ताट - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में चल रहे राजनीतिक संकट को लेकर रूस ने भी प्रतिक्रिया दी है और अमेरिका को निशाने पर लिया है। रूस ने अमेरिका पर आरोप लगाया कि वह पाकिस्तान के आंतरिक मामलों में दखल देने का बेशर्मी से एक और प्रयास कर रहा है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को वॉशिंगटन के आदेश न मानने और फरवरी में रूस की यात्रा करने के लिए सजा दी जा रही है।

विज्ञापन


इमरान खान ने 24 फरवरी को क्रेमलिन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी। इसी दिन रूस ने यूक्रेन पर हमले की शुरुआत भी की थी, जिसे वह यूक्रेन के खिलाफ 'विशेष सैन्य अभियान' कहता है। इस यात्रा के साथ ही इमरान खान पिछले 23 साल में मॉस्को की यात्रा करने वाले पहले पाकिस्तानी प्रधानमंत्री भी बन गए। बता दें कि इमरान खान से पहले पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने साल 1999 में मॉस्को का दौरा किया था।

सोमवार को रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा था कि अमेरिका ने इमरान खान पर मॉस्को न जाने के लिए दबाव भी बनाया था, लेकिन इसके बाद भी इमरान ने व्लादिमीर पुतिन से मिलने का फैसला किया था। जखारोवा ने कहा कि 23-24 फरवरी को हुई इमरान की इस यात्रा का एलान होने के तुरंत बाद अमेरिका और उसके पश्चिमी सहयोगी देशों ने उन पर रूस न जाने का दबाव बनाया था और इस दौरे को तुरंत रद्द करने की मांग की थी। 
विज्ञापन


'पाक के अंदरूनी मामलों में बेशर्मी से दखल दे रहा अमेरिका'
झखारोवा इमरान के उन आरोपों पर बोल रही थीं जिनमें उन्होंने कहा है कि अमेरिका पाकिस्तान में सत्ता परिवर्तन करने की कोशिश कर रहा है। प्रवक्ता ने कहा कि अपने निजी हितों के लिए एक स्वतंत्र देश के आंतरिक मामलों में दखल देने का यह अमेरिका एक और बेशर्मी से भरा प्रयास है। अमेरिका उसके सहयोगियों ने रूस पर कई प्रतिबंध लगाए हैं। वह अन्य देशों पर रूसी तेल और अन्य उत्पादों पर निर्भरता कम करने का दबाव डाल रहा है।

69 वर्षीय इमरान खान ने रविवार को तीन महीने के अंदर चुनाव करवाने की सिफारिश करने विपक्ष को हैरत में डाल दिया था। इससे कुछ देर पहले ही राष्ट्रीय असेंबली के उप स्पीकर ने इमरान के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। इमरान ने राष्ट्रपति आरिफ अल्वी से 342 सदस्यों वाली राष्ट्रीय असेंबली को भंग करने की सिफारिश की जिसे अल्वी ने स्वीकार कर लिया। इस मामले में अब सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें