अमेरिका की ओर की जा रही युद्ध विराम वार्ता से पहले रूस ने बड़ा दावा किया है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उसने कुर्स्क क्षेत्र के सबसे बड़े शहर सुदझा पर फिर से नियंत्रण कर लिया है। सुदझा पर अगस्त 2024 में यूक्रेनी सेना ने कब्जा कर लिया था।
अमेरिका की ओर की जा रही युद्ध विराम वार्ता से पहले रूस ने बड़ा दावा किया है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उसने कुर्स्क क्षेत्र के सबसे बड़े शहर सुदझा पर फिर से नियंत्रण कर लिया है। सुदझा पर अगस्त 2024 में यूक्रेनी सेना ने कब्जा कर लिया था। रूस ने एलान किया है कि रूसी सैनिक कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी सैनिकों को उनके अंतिम पड़ाव से भी खदेड़ने के करीब हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को कुर्स्क क्षेत्र में सैन्य मुख्यालय का दौरा किया था और वहां सैन्य कमांडरों से बातचीत की थी।
विज्ञापन
इस दौरान रूस के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ वालेरी गेरासिमोव ने राष्ट्रपति पुतिन को बताया था कि कुर्स्क क्षेत्र में लगभग 430 यूक्रेनी सैनिकों को पकड़ लिया गया है। कुर्स्क एक ऐसा रूसी प्रांत है जहां यूक्रेन ने इस युद्ध के दौरान कुछ नियंत्रण हासिल किया है। जब लड़ाई बढ़ी, तो रूसी सेना ने कुर्स्क क्षेत्र के कुछ हिस्सों में सुमी क्षेत्र में प्रवेश किया।
युद्ध विराम पर यूक्रेन जता चुका सहमति
सऊदी अरब के जेद्दा में अमेरिका और यूक्रेन के बीच हुई बैठक में कीव ने अमेरिका के तत्काल अंतरिम युद्धविराम के प्रस्ताव पर सहमति जता दी थी। यह युद्धविराम शुरुआत में 30 दिनों के लिए होगा। अब इस मुद्दे पर रूस की सहमति का इंतजार है। युद्ध विराम पर बातचीत के लिए अमेरिकी अधिकारी रूस जाएंगे। अब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को इंतजार है कि क्या पुतिन इस समझौते के लिए तैयार होंगे? ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन युद्ध विराम पर सहमत हुआ है। अब नजरें रूस पर हैं, उम्मीद है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी इस पर सहमत होंगे। शहरों में लोग मारे जा रहे हैं और विस्फोट हो रहे हैं। हम चाहते हैं कि यह युद्ध समाप्त हो जाए। यह पूर्ण युद्ध विराम है। यूक्रेन इस पर सहमत हो गया है और उम्मीद है कि रूस भी सहमत होगा। युद्ध विराम बहुत महत्वपूर्ण है। अगर हम रूस से ऐसा करवा पाते हैं, तो यह बहुत अच्छा होगा।