फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia: पुतिन ने मित्र देशों के बीच उड़ानें बढ़ाने का दिया आदेश, रूस से श्रीलंका के बीच चार्टर एयरलाइन शुरू

Thu, 03 Nov 2022 09:57 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, कोलंबो/मास्को

सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अजूर एयर का एक विमान 335 यात्रियों के साथ यहां भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा।
विज्ञापन
a - फोटो : twitter @@KremlinRussia_E
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मास्को और मित्र देशों के बीच उड़ानों की संख्या बढ़ाने का आदेश दिया है। वहीं गुरुवार को रूस ने श्रीलंका के लिए सबसे बड़ी चार्टर एयरलाइन सेवाएं फिर से शुरू कीं। कोलंबो स्थित रूसी दूतावास ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अजूर एयर का एक विमान 335 यात्रियों के साथ यहां भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा।

रूसी दूतावास ने गुरुवार को एक ट्वीट में कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस सरकार को रूस और मित्र देशों के बीच उड़ानों की संख्या बढ़ाने का आदेश दिया। वहीं श्रीलंका के पर्यटन मंत्री हारिन फर्नांडो ने ट्विटर लिखा कि स्विट्जरलैंड की राष्ट्रीय एयरलाइन, स्विस इंटरनेशनल एयर लाइन्स, 10 नवंबर से साप्ताहिक उड़ानों के साथ श्रीलंका के लिए परिचालन फिर से शुरू करने वाली है।

पिछले महीने, रूस के प्रमुख वाहक एअरोफ्लोत ने श्रीलंका के लिए वाणिज्यिक परिचालन फिर से शुरू किया, एयरलाइन द्वारा श्रीलंका लिए अपनी उड़ानों को निलंबित करने के चार महीने से अधिक समय बाद, यहां अधिकारियों ने एक कानूनी विवाद पर एक विमान को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन


रूस भारत और ब्रिटेन के बाद लगभग 51,300 आगमन के साथ श्रीलंका का तीसरा सबसे बड़ा पर्यटन स्रोत बाजार बना हुआ है। वहीं 1948 में ब्रिटेन से आजादी के बाद से श्रीलंका सबसे खराब आर्थिक संकट से गुजर रहा है। विदेशी मुद्रा खत्म होने से श्रीलंका पर आर्थिक संकट आन पड़ा है। कुछ दिन पहले जनता ने राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लिया था। वहीं श्रीलंकाई लोगों को ईंधन और रसोई गैस खरीदने के लिए महीनों तक दुकानों के बाहर घंटों इंतजार करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें