फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia-Ukraine War: रूस ने खारिज किया ईस्टर पर यूक्रेन का युद्धविराम प्रस्ताव, कहा- यह केवल प्रचार की चाल है

Wed, 01 Apr 2026 10:49 PM IST
Nirmal Kant वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को।

सार

Russia-Ukraine War:रूस ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के ईस्टर युद्धविराम प्रस्ताव को प्रचार की चाल करार देते हुए खारिज कर दिया। जेलेंस्की ने अमेरिका के मध्यस्थों के जरिये रूस तक अपनी शर्तें पहुंचाने की योजना बनाई थी। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा - फोटो : एएनआई/एक्स/रूसी विदेश मंत्रालय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया, जिसमें ईस्टर पर युद्धविराम की पेशकश की गई थी। मॉस्को ने इसे प्रचार की रणनीति करार दिया। 
विज्ञापन


रूसी विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने पत्रकारों से कहा कि जेलेंस्की का मकसद नुकसान की भरपाई करना, सेनाओं को फिर से जुटाना और यूक्रेनी सशस्त्र बलों को आगे के युद्ध के लिए तैयार करना है।

जेलेंस्की ने क्या कहा था?
यह टिप्पणी तब आई, जब जेलेंस्की ने कहा था कि वह अमेरिकी मध्यस्थों से कहेंगे कि रूस तक कीव का ईस्टर युद्धविराम प्रस्ताव पहुंचाया जाए, जिसमें बुनियादी ऊर्जा ढांचों पर हमलों को रोकने का सुझाव था। यूक्रेनी नेता ने तर्क दिया कि ऊर्जा ठिकानों पर हमलों को रोकने से अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पैदा वैश्विक तेल संकट को कम करने में मदद मिलेगी। जेलेंस्की ने कहा, अगर रूस यूक्रेनी ऊर्जा स्थलों पर हमला बंद करने को तैयार है, तो हम उनके ऊर्जा क्षेत्रों पर कोई कार्रवाई नहीं करेंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'ईरान ने युद्धविराम का किया अनुरोध': ट्रंप ने सामने रखी शर्त, कहा- होर्मुज खोलने पर ही करेंगे सीजफायर पर विचार

जेलेंस्की ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ और जरेड कुशनर के साथ वीडियो कॉल करने की योजना बनाई, ताकि आगे की त्रिपक्षीय वार्ता की संभावना पर चर्चा की जा सके।
विज्ञापन


जंग के मोर्चे पर क्या स्थिति है?
इस साल अबू धाबी और जेनेवा में अमेरिका, रूस और यूक्रेन के बीच तीन उच्च स्तरीय त्रिपक्षीय बैठकें हुई हैं, जिनमें संघर्ष को समाप्त करने पर बातचीत की गई। इस महीने होने वाली चौथी बैठक को ईरान संघर्ष के कारण स्थगित कर दिया गया। जबकि पूर्वी यूक्रेन में नियंत्रण को लेकर गतिरोध जारी है। रूसी सेना ने दावा किया कि उन्होंने पूरे लुहांस्क क्षेत्र पर नियंत्रण हासिल कर लिया है। हालांकि, कीव के एक सैन्य अधिकारी ने इस दावे को खारिज किया।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें