फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trump-Putin Meet: क्या पुतिन यूक्रेन के साथ शांति संधि करेंगे? तुरंत पता चल जाएगा; डील पर ट्रंप ने कही यह बात

Tue, 12 Aug 2025 02:06 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।

सार

रूस और यूक्रेन के बीच 44 महीने से अधिक समय से युद्ध हो रहा है। दोनों देशों के हिंसक संघर्ष में लाखों लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिकी राष्ट्रपति दोनों के बीच संघर्षविराम कराने के प्रयास में लगे हैं। इसी कवायद के तहत अलास्का में वे रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से मिलने वाले हैं। बैठक से पहले ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। जानिए रूस-यूक्रेन सीजफायर पर ट्रंप ने क्या कहा?
विज्ञापन
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूसी समकक्ष पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलास्का में प्रस्तावित रूस के राष्ट्रपति पुतिन और ट्रंप की मुलाकात पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं। इस बैठक से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों के सवालों पर रोचक जवाब दिए। ट्रंप ने सोमवार को कहा, पुतिन से होने वाली उनकी मुलाकात के शुरुआती दो मिनट में ही उन्हें अंदाजा हो जाएगा कि यूक्रेन और रूस का युद्ध रोकने के लिए कोई समझौता संभव है या नहीं।

विज्ञापन


ट्रंप पुतिन से कह सकते हैं- 'लड़ाई जारी रखें' या यूक्रेन से समझौता करें
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक को लेकर व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने कहा, यह बैठक शुक्रवार को अलास्का में होगी। उन्होंने इस मुलाकात को 'स्थिति भांपने' वाली बैठक बताया। ट्रंप ने कहा कि बातचीत का नतीजा अच्छा भी हो सकता है और बुरा भी। वे पुतिन से 'लड़ाई जारी रखें' भी कह सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति पुतिन को यूक्रेन के साथ 'समझौता' करने की बात पर सहमति भी बन सकती है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति के बारे में क्या सोचते हैं ट्रंप?
संवाददाताओं ने ट्रंप से बार-बार पूछा कि क्या वे यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को भी शांति वार्ता में शामिल करेंगे। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह साफ नहीं किया कि क्या पुतिन से अपनी चर्चा में वे यूक्रेनी समकक्ष को शामिल करेंगे। ट्रंप ने जेलेंस्की की आलोचना करते हुए कहा कि वे कई बैठकों में गए लेकिन युद्ध नहीं रोक सके। वार्ता और शांति के प्रयासों के बीच सोमवार देर रात आई खबर के मुताबिक यूक्रेन की तरफ से लॉन्च किए गए ड्रोन से जो हमले किए गए, उसमें रूस के क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो घायल हुए। रूस ने दावा किया कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने 39 ड्रोन मार गिराए।
विज्ञापन


अमेरिका और रूस के व्यापारिक संबंध सामान्य होने की संभावना
ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा, अलास्का में पुतिन से बैठक के बाद अगली बैठक 'जेलेंस्की और पुतिन' की हो सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अगली बैठक में पुतिन, जेलेंस्की के अलावा वे खुद भी शामिल हो सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पुतिन का अमेरिका आना 'सम्मानजनक' है। उन्होंने भूमि अदला-बदली के आधार पर किसी बड़े समझौते की संभावना जताई और कहा, Dij शांति वार्ता सफल रहती है तो अमेरिका और रूस के व्यापारिक संबंध सामान्य हो सकते हैं।

जर्मनी और नाटो के साथ जेलेंस्की की बैठक पर भी नजरें
पुतिन और ट्रंप की वार्ता से इतर जर्मनी ने यूरोपीय नेताओं और जेलेंस्की के बीच बुधवार को वर्चुअल बैठक बुलाने का एलान किया है। इसमें नाटो महासचिव के अलावा ट्रंप के शामिल होने की भी पूरी संभावना है। इसका मकसद रूस पर दबाव बढ़ाना और भविष्य की शांति वार्ताओं के लिए तैयारी करना है। जर्मनी की सरकार ने कहा है कि सीमाएं बलपूर्वक नहीं बदली जा सकतीं। यूक्रेन को अपना निर्णय स्वयं लेना चाहिए।

44 महीने का संघर्ष... पुतिन ने जमीन पर कब्जे क्या कहा?
गौरतलब है कि पुतिन ने सीजफायर से पहले अपनी मंशा साफ कर दी है। रूसी राष्ट्रपति चाहते हैं कि फरवरी 2022 से अब तक बीते 44 महीने के संघर्ष के दौरान रूस ने जिन क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया है, उस पर उनका नियंत्रण कायम रहे। पुतिन की मांग है कि रूस के कब्जे वाले सभी क्षेत्र उसी के पास रहें और यूक्रेन नाटो में शामिल न हो। हालांकि, जेलेंस्की किसी भी तरह के रूसी कब्जे को मानने और नाटो सदस्यता छोड़ने से इनकार कर रहे हैं। दोनों के बीच तनातनी के बीच ट्रंप तत्काल युद्धविराम पर जोर दे रहे हैं। यूरोपीय देशों और यूक्रेन को आशंका है कि ट्रंप की मौजूदगी के कारण समझौता रूस के पक्ष में हो सकता है। खासकर शांति वार्ता के दौरान अगर यूक्रेन को पर्याप्त भूमिका न मिले तो रूस हावी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें