फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: रूस ने यूक्रेनी राजनयिक को देश छोड़ने का दिया आदेश, सुरक्षा एजेंसी से जुड़े गोपनीय जानकारी हासिल करने का आरोप

Sun, 18 Apr 2021 03:00 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, मास्को

सार

सेंट पीटर्सबर्ग में यूक्रेनी वाणिज्य दूत एलेक्जेंडर सोसोन्यूक को शुक्रवार को तब हिरासत में लिया गया था, जब उन्होंने एक रूसी नागरिक के साथ मुलाकात की थी।
विज्ञापन
Russia-Ukraine - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस ने एक यूक्रेनी राजनयिक को देश छोड़ने का आदेश दिया है। रूस ने यूक्रेनी राजनयिक के निर्वासन का निर्णय उन पर कथित रूप से देश की मुख्य सुरक्षा एजेंसी के डाटाबेस से गोपनीय जानकारी हासिल करने का आरोप लगने के कारण लिया है।

विज्ञापन


प्राप्त खबरों के मुताबिक, सेंट पीटर्सबर्ग में यूक्रेनी वाणिज्य दूत एलेक्जेंडर सोसोन्यूक को शुक्रवार को तब हिरासत में लिया गया था, जब उन्होंने एक रूसी नागरिक के साथ मुलाकात की थी। आरोप है कि इस मुलाकात के दौरान सोसोन्यूक ने रूसी नागरिक से संघीय सुरक्षा सेवा के डाटाबेस से चुराई गई कुछ जानकारी हासिल की थी।

शनिवार को रूसी विदेश मंत्री ने चार्ज डि’अफेयर्स वेस्ली पोकोटिलो को बताया कि सोसोन्यूक को अगले बृहस्पतिवार तक देश छोड़ना होगा। चुराए गए गोपनीय दस्तावेजों के तथ्यों का ब्योरा सार्वजनिक नहीं किया गया है।
विज्ञापन


वाणिज्य दूत का निर्वासन रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव के बीच आया है। यह तनाव रूसी सेना की तरफ से पूर्वी यूक्रेन से सटी सीमा के करीब बड़े पैमाने पर सैन्य ढांचागत निर्माण किए जाने के कारण पैदा हुआ था। पूर्वी यूक्रेन को रूस समर्थित विद्रोहियों के नियंत्रण वाला क्षेत्र माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें