फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia: पुतिन के घर पर हमले की कोशिश के बाद भड़का रूस, बेलारूस में तैनात की परमाणु क्षमता वाली मिसाइलें

Tue, 30 Dec 2025 07:12 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को।

सार

Russia: रूस ने बेलारूस में अपनी मध्य दूरी की परमाणु-सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल प्रणाली 'ओरेशनिक' की तैनाती की घोषणा करते हुए पहली बार इसकी तस्वीरें और वीडियो जारी किए हैं। बेलारूस के राष्ट्रपति ने कहा है कि देश में कुल 10 ओरेशनिक मिसाइल प्रणाली तैनात किए जाएंगे।  
विज्ञापन
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को बेलारूस में अपनी मध्य दूरी वाली बैलिस्टिक मिसाइल प्रणाली 'ओरेशनिक' तैनात करने की घोषणा की। मंत्रालय पहली बार इसकी तस्वीरें जारी कीं। इसके साथ ही वीडियो भी जारी किया गया, जिसमें मोबाइल युद्ध वाहन मिसाइल प्रणाली को लेकर जंगल में युद्धाभ्यास करते दिखाए गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: नए साल पर तुर्किये को दहलाने की साजिश, पुलिस ने छापेमारी कर आईएस के 100 से ज्यादा संदिग्ध आतंकी पकड़े

बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने 18 दिसंबर को कहा था कि ओरेशनिक मिसाइल पहले ही देश में पहुंच चुकी है और कुल 10 ऐसी मिसाइल प्रणालियां बेलारूस में तैनात की जाएंगी। वहीं, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 17 दिसंबर को कहा था कि ओरेशनिक वर्ष के अंत तक सेवा में शामिल हो जाएगी। हालांकि, रूस के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ वलेरी गेरेसिमोव ने पहले ही कहा था कि 2025 में रूस ने एक ब्रिगेड को इन मिसाइलों से लैस कर दिया है।
विज्ञापन


ओरेशनिक मिसाइल एक मध्य दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के अनुसार यह आरएस-26 रूबेज का एक प्रकार है। पेंटागन इसे आरएस-26 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम पर आधारित मानता है। पश्चिमी विशेषज्ञों के अनुसार, आरएस-26 से एक चरण हटाकर इसकी दूरी कम की गई है। मिसाइल की लंबाई लगभग 15 से 18.5 मीटर, व्यास लगभग 1.9 मीटर और यह मोबाइल वाहन व लॉन्चर पर तैनात होती है, जिससे इसे तेजी से तैनात किया जा सकता और छिपाया जा सकता है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में एक और हिंदू शख्स की हत्या: कपड़ा फैक्टरी में तैनात सुरक्षाकर्मी को साथी ने गोली मारी, आरोपी गिरफ्तार

बेलारूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ओरेशनिक की मारक दूरी पांच हजार किलोमीटर तक है, जिससे यूरोप का अधिकांश हिस्सा निशाने में आ सकता है। रूस ने दावा किया कि यह मिसाइल पोलैंड के एयर बेस तक 11 मिनट में और ब्रुसेल्स में नाटो मुख्यालय तक 17 मिनट में पहुंच सकती है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें