यूक्रेनी वायुसेना ने कहा कि शनिवार को रूस की ओर से किए गए मिसाइल हमले में एक बच्ची की मौत हो गई। रूसी वायुसेना ने कहा कि यूक्रेनी ड्रोन हमले में 14 लोग घायल हो गए। नए हमलों के बाद इंस्ताबुल में प्रस्तावित शांति वार्ता को लेकर असमंजस बरकरार है।
रूस-यूक्रेन के बीच शांतिवार्ता को लेकर असमंजस के बीच शनिवार को दोनों देशों एक दूसरे पर हमला किया। यूक्रेनी वायुसेना ने कहा कि शनिवार को रूस की ओर से किए गए मिसाइल हमले में एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि एक किशोर घायल हुआ। जबकि रूसी वायुसेना ने कहा कि यूक्रेनी ड्रोन हमले में 14 लोग घायल हो गए। नए हमलों के बाद इंस्ताबुल में रूस की ओर प्रस्तावित शांति वार्ता में यूक्रेनी राजनयिक के शामिल होने लेकर असमंजस बरकरार है।
विज्ञापन
यूक्रेन की वायुसेना ने बताया कि रूसी सैनिकों ने शनिवार को यूक्रेन में लगभग 109 ड्रोन और पांच मिसाइलें दागीं। तीन मिसाइलों और 42 ड्रोन को हवाई सुरक्षा द्वारा नष्ट कर दिया गया। जबकि अन्य 30 ड्रोन बिना किसी नुकसान के अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच सके। जोपोरीज्जिया के गवर्नर इवान फेडोरोव ने बताया कि जापोरीज्जिया क्षेत्र के डोलिंका गांव में हुए हमले में एक नौ वर्षीय लड़की की मौत हो गई और 16 वर्षीय किशोर घायल हो गया। हमलों के एक घर नष्ट हो गया। साथ ही कई अन्य घरों, कारों और बाहरी इमारतों को नुकसान पहुंचा।
यूक्रेन के हमले में 14 लोग घायल
वहीं रूस ने यूक्रेन पर हमले का आरोप लगाया। कार्यवाहक गवर्नर अलेक्जेंडर खिनश्टाइन ने बताया कि रूसी शहर रील्स्क और पश्चिमी कुर्स्क क्षेत्र के आर्टाकोवो गांव में अपार्टमेंट इमारतों पर यूक्रेनी ड्रोन हमले में 14 लोग घायल हो गए। दोनों हमलों में चार बच्चे घायल हो गए और कई स्थानों पर आग भी लग गई।
इंस्ताबुल में होगी नई वार्ता
राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के सलाहकार आंद्रेई यरमक ने बताया कि वह सोमवार को इस्तांबुल में रूस के साथ सीधी शांति वार्ता फिर से शुरू करने को तैयार है। बातचीत से पहले रूस को अपनी शांति प्रस्ताव से जुड़ा मसौदा यूक्रेन को देना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि हम रचनात्मक बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन जरूरी है कि रूस अपनी स्थिति स्पष्ट करे। अभी चार दिन हैं, जो दस्तावेज भेजने के लिए पर्याप्त समय है।