फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: वीजा धारक चीनी छात्रों को ट्रंप की नसीहत, कहा- गारंटी दें जब तक वह अमेरिका में रहेंगे तब तक सब ठीक रहेगा

Sat, 31 May 2025 01:53 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा था कि अमेरिका चीनी छात्रों के वीजा रद्द करेगा। इसे लेकर चीनी छात्रों की चिंता बढ़ गई थी। अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने छात्रों को कड़ी नसीहत दी। 
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में वीजा लेकर पढ़ाई कर रहे चीनी छात्रों को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नसीहत दी है। ट्रंप प्रशासन के वीजा रद्द करने के एलान से घबराए चीनी छात्रों से राष्ट्रपति ने कहा कि छात्र गारंटी दें कि जब तक वे अमेरिका में अपनी पढ़ाई करेंगे, तब तक यहां सब कुछ ठीक रहेगा। वे ठीक से रहेंगे। उन्होंने कहा कि हम सिर्फ छात्रों की व्यक्तिगत जांच करना चाहते हैं और यह सभी कॉलेजों में होगी। 
विज्ञापन


विदेश मंत्री ने किया था वीजा रद्द करने का एलान
हाल ही में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा था कि अमेरिका चीनी छात्रों के वीजा रद्द करेगा। इसमें चीनी कम्युनिस्ट पार्टी से संबंध रखने वाले या महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अध्ययन करने वाले छात्र भी शामिल होंगे। यह उच्च शिक्षा में विदेशी नामांकन पर नियंत्रण कड़ा करने का ट्रंप प्रशासन का बड़ा कदम है। चीन ने ट्रंप प्रशासन के इस फैसले को भेदभावपूर्ण करार दिया था। 

ये भी पढ़ें: ट्रंप प्रशासन को कोर्ट से एक और झटका, DOGE के संघीय कर्मचारियों की कटौती के प्रस्ताव पर रोक बरकरार
विज्ञापन


सोशल मीडिया एकाउंट की जांच का भी आदेश
ट्रंप प्रशासन ने हार्वर्ड विवि में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले विदेशी छात्रों के सोशल मीडिया अकाउंट की भी समीक्षा करने का फैसला किया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। इस आदेश पर विदेश मंत्री मार्को रुबियो के हस्ताक्षर हैं। छात्रों के सोशल मीडिया अकाउंट में इस बात की जांच की जाएगी कि आवेदक ने कभी यहूदी विरोध और हिंसा का समर्थन तो नहीं किया है और अगर सोशल मीडिया में ऐसे संकेत मिलते हैं तो उस छात्र का वीजा रद्द करने का निर्देश दिया गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'भारत-पाकिस्तान ने युद्ध किया तो अमेरिका नहीं करेगा समझौता', अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान

हार्वर्ड और ट्रंप प्रशासन में ठनी
गौरतलब है कि ट्रंप प्रशासन ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी पर आरोप लगाया है कि विश्वविद्यालय के कैंपस में यहूदी विरोध को बढ़ावा दिया जा रहा है और यूनिवर्सिटी प्रशासन चीन की सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है। हालांकि हार्वर्ड ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। ट्रंप प्रशासन ने यूनिवर्सिटी के 2.6 अरब डॉलर के संघीय फंड पर भी रोक लगा दी है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि वे यूनिवर्सिटी को मिली टैक्स छूट को भी खत्म करने पर विचार कर रहे हैं।  राष्ट्रपति ट्रंप ने हार्वर्ड को अपने विदेशी छात्रों की संख्या 15 प्रतिशत तक सीमित करने का कहा है। अभी हार्वर्ड में 100 देशों के करीब 27 प्रतिशत विदेशी छात्र पढ़ाई करते हैं। वहां अभी करीब 6800 विदेशी छात्र पढ़ाई कर रहे हैं, इनमें से 788 छात्र भारतीय हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें