फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia-Ukraine War: रूस का यूक्रेन पर इस साल का सबसे छोटा ड्रोन हमला, जेलेंस्की बोले- पुतिन से ही होगी बात

Tue, 13 May 2025 05:11 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव।

सार

Russia-Ukraine War: तुर्किये में संभावित शांति वार्ता से पहले रूस ने यूक्रेन पर 10 ड्रोन दागे, जो इस साल का सबसे छोटा हमला था। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इस्तांबुल में पुतिन से सीधी बातचीत की पेशकश की। उधर, यूरोपीय देशों ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर युद्ध खींचने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस ने सोमवार की रात यूक्रेन पर 10 शाहेद और नकली ड्रोन दागे। यूक्रेनी वायु सेना के मुताबिक, यह इस साल का सबसे छोटा ड्रोन हमला था। यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब दोनों देश तुर्किये में संभावित शांति वार्ता की तैयारी कर रहे हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन को गुरवार को इस्तांबुल में सीधी बातचीत का प्रस्ताव रखा है, जिस पर क्रेमलिन ने अब तक सीधे तौर पर कोई जवाब नहीं दिया है। 

विज्ञापन


जेलेंस्की के सलाहकतार मिखाइलो पोडोल्याक ने रूसी पत्रकारों के एक यूट्यूब कार्यक्रम में मंगलवार को कहा कि जेलेंस्की इस्तांबुल में पुतिन के अलावा किसी अन्य रूसी अधिकारी से नहीं मिलेंगे। उन्होंने कहा कि निचले स्तर पर शांति वार्ता सिर्फ समय की बर्बादी होगी। इस बीच, यूरोपीय नेताओं ने आरोप लगाया है कि पुतिन युद्ध को लंबा खींच रहे हैं, ताकि वह अपनी बड़ी सेना के दम पर और जमीन पर कब्जा कर सकें। 

ये भी पढ़ें: 'मलेशिया के एमएच-17 विमान को गिराने के लिए रूस जिम्मेदार', वैश्विक एविएशन एजेंसी की जांच में खुलासा
विज्ञापन


इससे पहले, पश्चिमी और यूरोपीय नेताओ की ओर से सोमवार को बिना किसी शर्त के एक महीने के युद्ध विराम को लागू करने की पेशकश की थी, जिसे रूस ने खारिज कर दिया था। इसके साथ ही रूस ने यूक्रेन पर 100 से अधिक ड्रोन भी दागे। पुतिन ने इस प्रस्ताव के बजाय तुर्किये में सीधे बातचीत की पेशकश की थी। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने जोर देकर कहा कि रूसी प्रतिनिधिमंडल बिना किसी पूर्व शर्त के इस्तांबुल में बातचीत के लिए तैयार रहेगा।

दोनों देश गर्मी में फिर से बड़े युद्ध की तैयारी में हैं। 1,000 किलोमीटर लंबी सीमा रेखा पर अब तक दोनों ओर से हजारों सैनिक मारे जा चुके हैं।वॉशिंगटन स्थित थिंक टैंक 'इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वॉर' ने सोमवार को कहा कि रूस तेजी से नए सैनिकों की भर्ती कर रहा है ताकि अग्रिम मोर्चे पर पकड़ बनी रहे। रूस ने अमेरिका और यूरोपीय नेताओं की ओर से की गई युद्धविराम की पेशकश को खारिज किया, लेकिन सीधी बातचीत की पेशकश की।

ये भी पढ़ें: चीन-तुर्किये के किन हथियारों के साथ भारत से लड़ रहा था पाकिस्तान; नाकाम क्यों हुए?
विज्ञापन


पुतिन कई बार जेलेंस्की की सरकार की वैधता पर सवाल उठा चुके हैं, क्योंकि उनके अनुसार जेलेंस्की का कार्यकाल पिछले साल खत्म हो चुका है। हालांकि, यूक्रेन का संविधान कहता है कि मार्शल लॉ के दौरान चुनाव नहीं कराए जा सकते।  2022 में यूक्रेन सरकार ने एक आदेश पारित किया था, जिसके तहत पुतिन से किसी भी तरह की बातचीत पर रोक लगा दी गई थी।

लेकिन अमेरिका दोनों देशों पर युद्ध खत्म करने के लिए दबाव बना रहा है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सोमवार को ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और पोलैंड के विदेश मंत्रियों से लंदन में बातचीत की, ताकि युद्धविराम और शांति वार्ता को लेकर चर्चा हो सके। इन यूरोपीय देशों ने रूस को चेतावनी दी है कि अगर वह युद्धविराम नहीं मानता, तो उस पर और कड़े प्रतिबंध लगाए जाएंगे, लेकिन अब तक नए प्रतिबंधों की कोई घोषणा नहीं की गई है।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें