फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indonesia: इंडोनेशिया में अनुपयोगी गोला-बारूद में हुआ विस्फोट, चार सैनिकों समेत 13 लोगों की मौत

Tue, 13 May 2025 03:27 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
विज्ञापन
Bomb Blast, Blast, बम धमाका - फोटो : AI Generated
विज्ञापन
इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा प्रांत में सोमवार को हुए एक भीषण विस्फोट में 13 लोगों की मौत हो गई। इनमें चार सैनिक शामिल हैं। यह विस्फोट एक्सपायर हो चुके गोला बारूद में हुआ। हालांकि विस्फोट की वजह क्या रही, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। इसकी जांच चल रही है। 
विज्ञापन


क्या है मामला
इंडोनेशिया की सेना ने बताया कि इंडोनेशिया की सेना के सदस्य इस्तेमाल न होने वाले और एक्सपायर गोला बारूद को शिफ्ट कर रहे थे। यह गोला बारूद गुरुट जिले में स्थित सेना के केंद्रीय गोदाम में रखे थे। इसी दौरान एक विस्फोट हुआ और फिर एक के बाद एक कई विस्फोट हुए। इन विस्फोटों में नौ नागरिक और सेना के चार जवान मारे गए। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। सेना इस बात की जांच कर रही है कि क्या एक्सपायर गोला बारूद को शिफ्ट करने में किसी तरह की लापरवाही तो नहीं हुई। 

ये भी पढ़ें- Germany: कौन हैं रीचबर्गर, जिन पर जर्मन सरकार ने लगाया प्रतिबंध, ये जर्मनी को देश ही नहीं मानते!
विज्ञापन
विज्ञापन


गनीमत रही कि जिस जगह हादसा हुआ, वह रिहायशी इलाके से काफी दूर है, और यहां अक्सर एक्सपायर गोला बारूद को खत्म किया जाता है। हालांकि धमाकों के बाद मिलने वाले धातु के टुकड़ों के लिए कई बार स्थानीय लोग वहां आ जाते हैं। माना जाता रहा है कि इसी वजह से हादसे में आम नागरिकों की मौत हुई।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें