रूस ने यूक्रेन पर मिसाइल से आक्रमण करके उसको पूरी तरह से तबाह कर दिया, शायद ही कोई यूक्रेन में बड़ी इमारत हो जो रूस की मिसाइल का शिकार न हुई हो। वहीं अब रूसी रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि रूस ने अंतरमहाद्वीपीय हाइपरसोनिक एवनगार्ड मिसाइल सिस्टम को ऑरेनबर्ग क्षेत्र में तैनात कर दिया है, इस मिसाइल को लेकर रूस का दावा है कि यह दुनिया के किसी भी कोने में अपना टार्गेट मात्र 30 मिनट में भेद सकती है।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हाइपरसोनिक ग्लाइड वाहन के साथ मिसाइल प्रणाली रूसी सामरिक मिसाइल बल की लड़ाकू क्षमताओं को बढ़ाएगी। रूसी ने दावा किया कि, एवनगार्ड हाइपरसोनिक मिसाइल आवाज की गति से 27 गुना ज्यादा की हाइपरसोनिक गति से उड़ान भरने में सक्षम है। यह दिशा और ऊंचाई में मार कर सकती है और किसी भी मिसाइल रक्षा प्रणाली को पीछे छोड़ सकती है।
इस हाइपरसोनिक मिसाइल की 33076 किलोमीटर प्रतिघंटा है। एवनगार्ड मिसाइल का वजन करीब 2000 किलोग्राम है। वहीं एवनगार्ड मिसाइल करीब 10 किलोमीटर की दूरी एक सेकेंड में पार कर सकती है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक 20 डिग्री सेल्सियस तापमान और हवा में नमी नहीं है तो यह और बेहतर मार कर सकती है।
इससे पहले अप्रैल में, रूसी सामरिक मिसाइल बलों के कमांडर सर्गेई काराकेव ने कहा था कि नवीनतम रूसी सरमत अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) को कई एवनगार्ड हाइपरसोनिक ग्लाइड वाहनों के साथ तैनात किया जा सकता है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि उसने साइलो लॉन्चर से सरमत मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। साथ ही मंत्रालय ने कहा था कि इसकी उड़ान के सभी चरणों में डिजाइन विशेषताओं की पुष्टि की गई थी।
सर्गेई काराकेव ने कहा कि एवनगार्ड के विकास से हाइपरसोनिक हथियारों में बेहतरी आई है। वहीं रूस को छोड़कर दुनिया के किसी अन्य देश के पास आज युद्ध ड्यूटी पर इस तरह का हथियार नहीं है। वहीं यूक्रेन पर रूस ने हाइपरसोनिक मिसाइल दागी थी। रूस ने यूक्रेन पर अपनी दूसरी हाइपरसोनिक मिसाइल किंझालसे इस साल मार्च में हमला किया था।