फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia-Ukraine: रूस ने यूक्रेन पर 30 क्रूज मिसाइलें दागीं, धमाकों से थर्राया कीव, मलबे से इमारत में लगी आग

Fri, 19 May 2023 06:00 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव।

सार

कीव में अधिकारियों ने बताया कि रूस ने इस महीने नौवीं बार यूक्रेनी राजधानी को निशाना बनाया है। इस बार कैस्पियन क्षेत्र से बमवर्षकों ने इन क्रूज मिसाइलों से हमलों को अंजाम दिया।
 
विज्ञापन
रूस और यूक्रेन युद्ध - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव और ओडेसा क्षेत्र पर बृहस्पतिवार को तड़के 30 क्रूज मिसाइलें दागीं। यूक्रेनी वायु रक्षा बलों का दावा है कि इनमें से 29 को मार गिराया गया।

विज्ञापन


इसके साथ ही रूस के दो बमवर्षक विमान आैर दो टोही ड्रोन को भी मार गिराने का दावा किया गया है। ओडेसा के सैन्य प्रशासन के प्रवक्ता सरहेई ब्रैतचक ने बताया कि एक रूसी मिसाइल क्षेत्र के दक्षिणी हिस्से में स्थित एक औद्योगिक प्रतिष्ठान से जा टकराई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

कीव में अधिकारियों ने बताया कि रूस ने इस महीने नौवीं बार यूक्रेनी राजधानी को निशाना बनाया है। इस बार कैस्पियन क्षेत्र से बमवर्षकों ने इन क्रूज मिसाइलों से हमलों को अंजाम दिया।
विज्ञापन


हमलों के बाद रूस के टोही विमानों ने यूक्रेनी राजधानी के ऊपर उड़ान भी भरी। कीव के सैन्य प्राधिकरण के प्रवक्ता सरहेई पोपको ने कहा, कीव में  विस्फोट के बाद गिरे मलबे से एक इमारत में आग लग गई। अभी हताहतों की संख्या पता नहीं चली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें