फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia: केमोरोवा शहर के एक घर में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत

Sat, 24 Dec 2022 03:05 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को

सार

देर रात लगी आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि, बचाव दल अभी भी राहत कार्य में जुटा हुआ है। हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस का केमेरोवा शहर शुक्रवार को बड़े हादसे का शिकार हो गया। यहां बुजुर्गों के एक अपंजीकृत घर में आग लग गई, जिसमें 20 लोगों की जलकर मौत हो गई। स्थानीय समाचार एजेंसी तास ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि इमारत की दूसरी मंजिल पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। 

विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि देर रात लगी आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि, बचाव दल अभी भी राहत कार्य में जुटा हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि बुजुर्गों के लिए कई घर पूरे रूस में पंजीकरण के बिना संचालित होते हैं। ये घर निरीक्षण के अधीन नहीं होते हैं क्योंकि उन्हें आधिकारिक तौर पर निजी संपत्ति माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें