फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

North Korea: चीनी अधिकारियों के साथ उत्तर कोरिया का दौरा करेंगे रूस के रक्षा मंत्री, ये है वजह

Tue, 25 Jul 2023 03:36 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्योंगयांग

सार

उत्तर कोरिया की न्यूज एजेंसी केसीएनए ने मंगलवार को बताया कि रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु की अगुवाई में रूसी सेना का एक दल 25-27 जुलाई को उत्तर कोरिया के दौरे पर रहेंगे। 
विज्ञापन
पुतिन के साथ रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस के रक्षा मंत्री जल्द ही उत्तर कोरिया का दौरा करेंगे। रूसी रक्षा मंत्री के अलावा चीन का एक प्रतिनिधिमंडल भी उत्तर कोरिया के दौरे पर पहुंचेगा। बता दें कि उत्तर कोरिया कोरियाई युद्ध की 70वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस मौके पर उत्तर कोरिया ने चीन और रूस के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया था। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रूसी और चीनी प्रतिनिधि प्योंगयांग का दौरा करेंगे। 
विज्ञापन


कोरिया के विजय दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल
बता दें कि कोरोना महामारी के बाद से उत्तर कोरिया ने अपनी सीमाएं बंद की हुईं थी। कोरोना महामारी के बाद पहली बार उत्तर कोरिया ने किसी विदेशी मेहमान को आमंत्रित किया है। उत्तर कोरिया की न्यूज एजेंसी केसीएनए ने मंगलवार को बताया कि रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु की अगुवाई में रूसी सेना का एक दल 25-27 जुलाई को उत्तर कोरिया के दौरे पर रहेंगे। 

चीन का प्रतिनिधिमंडल भी पहुंचेगा उत्तर कोरिया
केसीएनए के अनुसार, चीन की तरफ से उनकी सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी की सेंट्रल कमेटी के सदस्य ली होंगझोंग के नेतृत्व में एक दल उत्तर कोरिया का दौरा करेगा। बता दें कि 27 जुलाई 1953 को कोरिया युद्ध समाप्त हुआ था। कोरिया इस युद्ध को ग्रेट फादरलैंड लिब्रेशन वॉर मानता है और हर साल इस दिन को विजय दिवस के रूप में मनाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें