फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस के साथ जंग: जेलेंस्की ने पश्चिम से मांगे हथियार, ट्रंप बोले- यूक्रेन युद्ध पसंदीदा विषय; कब थमेगा टकराव?

Tue, 17 Nov 2026 02:44 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।

सार

यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने रूस के उत्तर कोरिया से मिसाइल मिलने पर पश्चिमी देशों से 'समानता' के लिए हथियार मांगे। वहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने चीन में शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन के साथ शिखर सम्मेलन से पहले कहा कि यूक्रेन युद्ध उनका 'पसंदीदा विषय' है।
विज्ञापन
जेलेंस्की ने हथियार मांगे, ट्रंप बोले- यूक्रेन युद्ध मेरा पसंदीदा विषय - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस के साथ 57 महीने से जारी जंग के बीच पश्चिमी देशों से यूक्रेन को अधिक मिसाइलें देने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि रूस के खतरे का जवाब देने के लिए देश को 'स्पष्ट समानता' की आवश्यकता है। जेलेंस्की ने पश्चिमी देशों से रूसी बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चरों को नष्ट करने में सक्षम प्रौद्योगिकी प्रदान करने का भी अनुरोध किया। जेलेंस्की ने एक्स हैंडल पर वीडियो साझा करते हुए कहा, रूस को उत्तर कोरिया से हर महीने दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइलें मिल रही हैं। ये घटनाक्रम यूक्रेन के लिए गंभीर खतरा है। यह कोरियाई प्रायद्वीप और यूरोप के आसपास के व्यापक क्षेत्र के लिए भी चुनौती है।

विज्ञापन


जेलेंस्की ने कहा कि उत्तर कोरिया इस युद्ध में अपनी बैलिस्टिक मिसाइलों का उपयोग कर रूस कू मदद कर रहा है। मॉस्को और प्योंगयांग के बीच सैन्य सहयोग का जिक्र करते हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि यूक्रेन को भी रूसी खतरे का मुकाबला करने के लिए ऐसे ही तुलनीय हथियारों की जरूरत है। उन्होंने कहा, यदि रूस के पास एक सहयोगी है जो उसे बैलिस्टिक मिसाइलें प्रदान करता है, तो यूक्रेन को भी स्पष्ट रूस से समानता चाहिए। उन्होंने पश्चिम से हथियार मांगने को लेकर तर्क दिया कि यूक्रेन की प्रतिक्रिया पूरी तरह से उचित है। उन्होंने जर्मनी, फ्रांस, यूनाइटेड किंगडम और इटली जैसे यूरोपीय देशों का उल्लेख भी किया। इन देशों के पास प्रभावी हमले करने में सक्षम मिसाइलें हैं।

क्या हैं जेलेंस्की के अन्य दावे?

जेलेंस्की ने दावा किया कि अक्तूबर में रूस में 50,000 से अधिक लोग हताहत हुए। यूक्रेनी सेना ने चल रहे संघर्ष के बीच रूस की 55 फीसदी से अधिक तेल शोधन क्षमता निष्क्रिय हो चुकी है। उन्होंने यूक्रेनी हमलों को मॉस्को के संघर्ष को कम करने से इन्कार करने का जवाब बताया। जेलेंस्की ने कहा कि रूस यूक्रेन के ऊर्जा संबंधी बुनियादी ढांचे पर लगातार हमले कर रहा है, जिसका माकूल जवाब दिया जा रहा है।

मीडिया और राष्ट्रीय एकता पर क्या कहा?

राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में जेलेंस्की ने कहा, यूक्रेन के रेडियो, टेलीविजन और संचार कार्यकर्ताओं के अलावा राष्ट्रीय मीडिया क्षेत्र के पेशेवरों को बधाई। उन्होंने देश में मजबूत मीडिया और विश्वसनीय संचार प्रणालियों के महत्व पर जोर दिया। जेलेंस्की ने कहा कि एक मजबूत मीडिया क्षेत्र के बिना देश की रक्षा करना असंभव है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन चल रहे युद्ध के बीच देश, उसके लोगों और अग्रिम पंक्ति पर अंतरराष्ट्रीय ध्यान केंद्रित रखने के लिए अपने मीडिया क्षेत्र पर निर्भर है। उन्होंने यूक्रेनी रेडियो स्टेशनों, टेलीविजन चैनलों और संचार पेशेवरों के योगदान को स्वीकार किया। इन सभी ने सुनिश्चित किया है कि दुनिया यूक्रेन के बारे में सुनती रहे। युद्ध की चुनौतियों के बावजूद यूक्रेनी समाज एकजुट रहा है। उन्होंने अस्थायी रूप से कब्जे वाले क्षेत्रों में रहने वाले यूक्रेन के लोगों के साथ भावनात्मक जुड़ाव का भी जिक्र किया।

ट्रंप का त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन क्या है?

यूक्रेन और रूस की जंग रोकने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अक्सर बयान देते रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने कहा कि यूक्रेन युद्ध उनका "पसंदीदा विषय" है। चीन और रूस के राष्ट्रपतियों के साथ मुलाकात से पहले उन्होंने कहा, हम तीनों परमाणु निरस्त्रीकरण, ईरान में संघर्ष, वैश्विक व्यापार और यूक्रेन युद्ध पर चर्चा करेंगे। गौरतलब है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच पहली बार त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन होने वाला है। 

क्या यूक्रेन की चिंताएं बढ़ी हैं?

एशिया के लिए अपनी रवानगी से पहले पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि वह 19 नवंबर को शेनझेन, चीन में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) शिखर सम्मेलन के मौके पर रूस-यूक्रेन युद्ध को सीधे उठाएंगे। यूक्रेन और रूस हर महीने 25,000 जानें गंवा रहे हैं। गौरतलब है कि फिलीपींस में 49वें एसोसिएशन ऑफ साउथईस्ट एशियन नेशंस (ASEAN) शिखर सम्मेलन के लिए ट्रंप मनीला आ रहे हैं। इसके बाद वे चीन में 33वें एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे। एशिया यात्रा के दौरान ट्रंप उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन से भी मुलाकात कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें