दागेस्तान दुनिया के सबसे खतरनाक व प्राचीन स्थानों में से एक है। दागेस्तान का दक्षिण-पश्चिमी रूसी गणराज्य वह राज्य है जिसे उपेक्षाकृत छोड़ दिया गया था। इस स्थान को यहां के निवासियों ने काफी समय पहले छोड़ दिया था। माना जाता है कि अब ये गांव भूतों के घर हैं और इन पर भूतों का राज है। लेकिन इसकी एक अलग ही पहचान और प्रतिष्ठा भी है। निश्चित रूप से साहसी यात्रियों के घूमने के लिए यह स्थान जबरदस्त है।
गमसुतल, काकिब और कोरोडा ये तीन गांव माउंट गामसुतलेमर के ऊपर काफी ऊंचाई पर स्थित है। एक दिन में तीनों स्थानों को ड्राइव करना संभव है लेकिन यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि एफसीडीओ वर्तमान में यात्रियों को वहां न जाने की सलाह देता है।
दागेस्तान दुनिया के सबसे खतरनाक स्थानों में से एक गिना जाता है। यहां सबसे प्रभावशाली गांंव है गमसुतल, जो माउंट गामसुतलेमर के शीर्ष पर 4,600 फीट (1,400 मीटर) तक फैला हुआ है। यह 2000 साल पुराना बताया जाता है। इसका नाम 'माचू पिचू ऑफ दागेस्टन' रखा गया है।
यहां खींची गई अविश्वसनीय, अतुलनीय तस्वीरों व ड्रोन फुटेज से पता चलता है कि दक्षिण-पश्चिमी रूस के गणराज्य के दिल में बसी हुई कई प्राचीन बस्तियां हैं। ये अब पूरी तरह से निर्जन (जर्जर) हो गई हैं। यहां के निवासी को बेहतर अवसरों की तलाश में बड़े शहरों में भाग जाना पड़ा। माना जाता है कि 2,000 साल पहले एक स्थानीय शासक ने किले के आसपास किन्हीं सामरिक कारणों से पहाड़ पर गांव को विकसित किया था।
रूस यात्रा ब्लॉग के अनुसार, गामसुतल की आबादी सदियों में बढ़ी और '20 वीं शताब्दी में भी यहां जीवन चलता रहा।' यहां पर पहले लगभग 300 घर भी थे। इसके साथ ही, 'वहां दुकानें, एक स्कूल, एक डाकघर, एक अस्पताल और यहां तक कि शिक्षा के लिए एक मातृत्व अस्पताल भी थे।'