यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध के 16 दिन हो चुके हैं। इतने दिन बाद भी दोनों देशों के बीच जंग समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है। बल्कि रूस यूक्रेन की राजधानी पर कब्जा करने से बस कुछ दिन दूर है। वहीं रूस ने दुनिया के सामने अपना पक्ष रखने के लिए शनिवार को यूएनएससी की बैठक बुलाई थी। इसमें उसने यह भी दावा किया कि यूक्रेन, अमेरिका के साथ मिलकर जैविक और रासायनिक हथियारों के उपयोग की योजना बना रहा है। हालांकि यूक्रेन ने रूस की इस बात को सिरे से खारिज कर दिया।
सैन्य जैविक गतिविधियों पर भ्रामक जानकारी दे रहा अमेरिका
रूस ने मार ली है अपने पैर पर कुल्हाड़ी
यूएनएससी की बैठक में यूक्रेन के प्रतिनिधि सर्गेई किस्लिट्स्या ने रूस पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बैठक को बुलाकर आक्रमणकारी देश ने खुद अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार ली है। यूक्रेन एक स्वास्थ प्रणाली चलाता है जो अपने अंतरराष्ट्रीय दायित्वों का पूरा निर्वहन करता है। बाकी रूस, पुतिन और उनके पागल गुर्गों का एक झुंड है।
उन्होंने कहा कि रूस अपने नागरिकों को सुरक्षा बलों के बारे में जानकारी नहीं देता कि युद्ध में मारे गए उसके हजारों सैनिकों के शरीर अभी भी सड़ रहे हैं। यूएनएससी की बैठक में यूक्रेन के प्रतिनिधि सर्गेई किस्लिट्स्या ने कहा कि मुझे खेद है कि सुरक्षा परिषद में अब इस तरह के पागल प्रलाप को बढ़ावा देने के लिए रूसी संघ द्वारा हेरफेर किया जा रहा है।
यूक्रेन के मारियुपोल शहर में मारे गए 1582 नागरिक
यूक्रेन पर रूसी हमले का आज 16वां दिन है। यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि 11 मार्च तक, लुत्स्क, निप्रो और इवानो-फ्रैंकिवस्क में गोलाबारी की गई थी। कीव और खार्कीव क्षेत्रों में गोलाबारी जारी है। मारियुपोल में नाकाबंदी और गोलाबारी के कारण 1,582 नागरिक मारे गए।