फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia: रूस ने टेलीग्राम फाउंडर पावेल दुरोव पर लगाया आतंकवाद में मदद करने का आरोप, वॉन्टेड लिस्ट में डाला नाम

Wed, 29 Jul 2026 12:22 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

रूस ने टेलीग्राम के संस्थापक पावेल दुरोव पर आतंकवाद में मदद करने का आरोप लगाते हुए उन्हें इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट में शामिल किया है। रूस का दावा है कि टेलीग्राम ने आतंकवादी और यूक्रेनी एजेंसियों से जुड़े चैनल नहीं हटाए। 

विज्ञापन
टेलीग्राम सीईओ पावेल दुरोव (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेलीग्राम एप के फाउंडर पावेल दुरोव को बुधवार बड़ा झटका लगा है। रूस ने पावेल दुरोव पर आतंकवाद में मदद करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही  उन्हें इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट में डाल दिया है। यह जानकारी एपी रिपोर्ट के अनुसार है। 

सुरक्षा एजेंसी ने क्या कहा? 

विज्ञापन

रूस की मुख्य घरेलू सुरक्षा एजेंसी ने बुधवार को एक बयान दिया। इसमें कहा कि टेलीग्राम के एडमिनिस्ट्रेशन ने रूस में ऐसे कई चैनलों, चैट्स और बॉट्स को नहीं हटाया है, जिनका इस्तेमाल यूक्रेनी इंटेलिजेंस एजेंसियों, आतंकवादी और चरमपंथी संगठन कर रही है। इस का इस्तेमाल तोड़-फोड़, आतंकवाद, सामूहिक हत्या और साइबर धोखाधड़ी की घटनाओं की तैयारी और उन्हें अंजाम देने के लिए किया जा रहा है।

साल के शुरुआत में दुरोव ने क्या कहा था? 
दुरोव पर ये आरोप तब लगे हैं जब रूस ने टेलीग्राम पर पाबंदियां लगाई हैं। टेलीग्राम देश के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप्स में से एक है। दुरोव ने इस साल की शुरुआत में बताया था कि रूसी अधिकारियों ने उनके खिलाफ आपराधिक जांच शुरू की है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी टेलीग्राम तक पहुंच को रोकने के लिए झूठे बहाने बना रहे हैं। ताकि प्राइवेसी और बोलने की आजादी के अधिकार को दबाया जा सके।'

(यह खबर अपडेट हो रही है)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें