फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Romania: विपक्ष के दबाव के बीच रोमानिया के राष्ट्रपति का इस्तीफा, चुनाव रद्द होने के दो महीने बाद उठाया कदम

Mon, 10 Feb 2025 07:18 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बुकारेस्ट

सार

क्लॉस इओहानिस 2014 से राष्ट्रपति पद संभाल रहे हैं। उन्होंने दो बार पांच साल का कार्यकाल पूरा किया। उन्होंने कहा कि कहा कि रोमानिया को संकट से बचाने के लिए मैं राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं 12 फरवरी को पद छोड़ दूंगा। 
विज्ञापन
रोमानिया के राष्ट्रपति क्लॉस इओहानिस - फोटो : एक्स/@KlausIohannis
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोमानिया के राष्ट्रपति क्लॉस इओहानिस ने विपक्षी दलों के बढ़ते दबाव के बाद पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने यह फैसला दो महीने पहले सर्वोच्च अदालत के राष्ट्रपति चुनाव प्रक्रिया को रद्द करने के आदेश के बाद लिया। राष्ट्रपति क्लॉस इओहानिस ने कहा कि रोमानिया को संकट से बचाने के लिए मैं राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं 12 फरवरी को पद छोड़ दूंगा। 

विज्ञापन


क्लॉस इओहानिस 2014 से राष्ट्रपति पद संभाल रहे हैं। उन्होंने दो बार पांच साल का कार्यकाल पूरा किया। लेकिन दिसंबर में सांविधानिक न्यायालय ने दूसरे चरण के मतदान से दो दिन पहले राष्ट्रपति चुनाव रद्द करने के बाद उनका कार्यकाल दिसंबर में बढ़ा दिया था। इससे पहले प्रथम चरण के चुनाव में राजनेता कैलिन जॉर्जेस्कू आगे निकल चुके थे। इसके बाद चुनाव में रूसी हस्तक्षेप और उल्लंघन के आरोप सामने आए। इओहानिस ने आरोप लगाया था कि राष्ट्रपति चुनाव के दौरान रोमानिया रूसी हमलों का लक्ष्य बन गया था। 

इसके बाद विपक्षी दल दक्षिणपंथी एलायंस फॉर द यूनिटी ऑफ रोमानियन (एयूआर), राष्ट्रवादी एसओएस पार्टी और पार्टी ऑफ यंग पीपल, सेव रोमानिया यूनियन पार्टी के कुछ सदस्यों ने संसद में दायर एक प्रस्ताव के माध्यम से इओहानिस  को हटाने की मांग की थी। सत्तारूढ़ गठबंधन के कुछ सांसदों के भी इओहानिस के खिलाफ मतदान करने की उम्मीद थी।
विज्ञापन


इओहानिस ने कहा कि यह बेकार प्रयास है क्योंकि किसी भी मामले में मैं नए राष्ट्रपति के चुनाव के बाद कुछ महीनों में पद छोड़ दूंगा। यह एक निराधार कदम है क्योंकि मैंने कभी भी संविधान का उल्लंघन नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें