यह पहले दौर के नतीजे हैं और अब 18 मई को दूसरे दौर का मतदान होगा। कुछ महीने पहले हुए चुनाव मतदान को रोमानिया की शीर्ष अदालत ने मतदान में हुई गड़बड़ियों और रूस के कथित दखल के आरोपों के बाद रद्द कर दिया था।
रोमानिया के अंतरिम राष्ट्रपति ने मंगलवार को नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति की है। दरअसल राष्ट्रपति चुनाव में सत्ताधारी गठबंधन की हार के बाद प्रधानमंत्री मार्सेल सिओलाकू ने सोमवार को इस्तीफे का एलान कर दिया। रोमानिया की नेशनल लाइब्रेरी पार्टी के नेता कैटालिन प्रेडिउ को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाया गया है। कैटालिन अगली सरकार के गठन तक अंतरिम पीएम पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। रोमानिया में अंतरिम पीएम का कार्यकाल अधिकतम 45 दिनों का हो सकता है। अंतरिम पीएम के पास कार्यकारी शक्तियां भी काफी कम होती हैं।
विज्ञापन
सत्ताधारी गठबंधन के उम्मीदवार को तीसरे स्थान से करना पड़ा संतोष
रोमानिया में रविवार को नए सिरे से राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान हुआ। चुनाव के नतीजे चौंकाने वाले रहे और धुर दक्षिणपंथी नेता जॉर्ज सिमियन ने जीत हासिल की। वहीं बुखारेस्ट के महापौर निकुसर डैन दूसरे स्थान पर रहे। वहीं सत्ताधारी गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार क्रिन एंटोन्सकू को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा और उन्हें महज 20 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला। रोमानिया में कुछ महीने पहले भी मतदान हुआ था, लेकिन उसे रद्द कर दिया गया था। इसके चलते यूरोपीय संघ और नाटो का सदस्य देश रोमानिया राजनीतिक संकट में फंस गया था।
बढ़ती महंगाई और अर्थव्यवस्था की धीमी रफ्तार से नाराज लोग
यह पहले दौर के नतीजे हैं और अब 18 मई को दूसरे दौर का मतदान होगा। कुछ महीने पहले हुए चुनाव मतदान को रोमानिया की शीर्ष अदालत ने मतदान में हुई गड़बड़ियों और रूस के कथित दखल के आरोपों के बाद रद्द कर दिया था। रोमानिया में बढ़ती महंगाई, बढ़ता बजट घाटा और अर्थव्यवस्था की धीमी रफ्तार के चलते लोग सत्ताधारी गठबंधन से नाराज हैं। यही वजह है कि धुर दक्षिणपंथी पार्टी की सत्ता में वापसी हुई है। अब दूसरे दौर के चुनाव में सिमियन का मुकाबला निकुसर डैन से होना है। अगर दक्षिणपंथी सिमियन की दूसरे दौर में भी जीत होती है, तो इससे रोमानिया की विदेश नीति में बड़ा बदलाव आ सकता है।