इराक की राजधानी बगदाद में स्थित अमेरिकी दूतावास पर रविवार को फिर एक बार रॉकेट दागे गए हैं। अमेरिकी सेना के सूत्रों ने यह जानकारी दी। अमेरिकी सूत्र और एक पश्चिमी राजनयिक ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितने रॉकेट दागे गए। इस हमले में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। गौरतलब है कि सुलेमानी की हत्या का बदला लेने के मकसद से अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरानी सेना द्वारा कई बार हमला किया जा चुका है।
ट्रंप ने कहा था हमला हुआ तो ईरान को तबाह कर देंगे
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और इराक को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर ईरान ने फिर हमला किया को उसे प्रतिशोध भुगतना होगा। वहीं, ट्रंप ने इरान को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर इराक से अमेरिकी सुरक्षा बलों को जाने के लिए मजबूर किया तो अमेरिका उस पर बहुत बड़े प्रतिबंध लगाएगा।