फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

इस्रायल पर गाजा पट्टी से दागे गए पांच रॉकेट, इस्रायली टैंकों ने दिया जवाब

भाषा, येरूशलम  Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 31 Mar 2019 09:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
इस्रायल पर गाजा पट्टी से दागे गए रॉकेट

गाजा पट्टी से इस्रायल में पांच रॉकेट दागे गए जिसके बाद इस्रायली टैंकों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हमास सैन्य चौकियों को निशाना बनाया।



सेना ने एक बयान में बताया कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ है। इस्रायल और गाजा पट्टी के बीच सीमा पर प्रदर्शन समाप्त होने के कुछ घंटों बाद रॉकेट दागे गए और इस्रायल ने जवाबी कार्रवाई की।


इससे पहले इस्रायल ने फलस्तीनी क्षेत्र से हुए रॉकेट हमले के जवाब में हमास के शीर्ष नेता के कार्यालय समेत गाजा पट्टी पर हमले किए थे। इस्रायल ने ज्यादातर प्रमुख शहरों में किसी संभावित बम हमले से बचने के लिए लोगों के वास्ते सार्वजनिक आश्रय स्थल खोल दिए और सिविल रक्षा अधिकारियों ने दक्षिणी इस्रायल में खेल प्रतियोगिताएं और सार्वजनिक परिवहन सेवाएं रद्द कर दी थीं।


इस्रायल की सेना ने कहा था कि देर रात को देश में कम से कम 30 रॉकेट दागे गए। 

क्या है हमास?

हमास फलस्तीनी क्षेत्र का सबसे प्रमुख इस्लामी चरमपंथी संगठन है। इसका गठन 1987 के जनआंदोलन के दौरान हुआ था। उसके बाद से ये फलस्तीनी क्षेत्रों से इस्रायली सेना को हटाने के लिए संघर्ष चला रहा है। हमास इस्रायल को मान्यता नहीं देता और यह पूरे फलस्तीनी क्षेत्र में इस्लामी राष्ट्र की स्थापना करना चाहता है।

दो इकाइयां

शेख अहमद यासिन के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस संगठन की राजनीतिक और सशस्त्र इकाइयां हैं। राजनीतिक इकाई ने पश्चिमी किनारे और गजा पट्टी में अस्पताल और स्कूल बनवाए हैं और यह स्थानीय लोगों की सामाजिक और धार्मिक मामलों में सहायता करती है। हमास की सशस्त्र इकाई इस्रायली ठिकानों पर हमले करती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next