फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगदाद में सैन्य अड्डे पर रॉकेट से हमला, जांच शुरू: इराकी सेना

Sun, 14 Jun 2020 10:05 AM IST
आसिम खान पीटीआई, बगदाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तरी बगदाद में शनिवार देर रात एक इराकी सैन्य अड्डे पर दो रॉकेटों से हमला किया गया।  हालांकि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। इस सैन्य अड्डे पर अमेरिकी सैनिक अक्सर आते हैं। इराक की सेना ने बताया कि इस महीने यह तीसरा ऐसा हमला है। 

विज्ञापन


ये हमले ऐसे समय में हो रहे हैं, जब हाल में वाशिंगटन और बगदाद ने कूटनीतिक वार्ता शुरू की है। इराकी सेना ने एक बयान में कहा कि कत्युशा रॉकेट कैम्प ताजी में गिरे और इससे मामूली नुकसान पहुंचा, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। मार्च में कैम्प ताजी पर रॉकेट हमलों में दो अमेरिकी और एक ब्रितानी सैनिक मारे गए थे। 

कैम्प ताजी को कई वर्षों से प्रशिक्षण सैन्य अड्डे के तौर पर इस्तेमाल किया जाता रहा है। अमेरिका और इराक के बीच बहुत प्रतीक्षित कूटनीतिक वार्ता का पहला सत्र गुरुवार को शुरू हुआ। 
विज्ञापन


अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री डेविड शेंकर ने वार्ता के बाद वाशिंगटन में पत्रकारों से कहा कि इराक आगे बढ़ने और अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन करने के लिए दृढ़ है। इराक के संयुक्त ऑपरेशंस कमान से जारी एक बयान में कहा गया है कि हमले के बाद इन रॉकेटों के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें