दक्षिणी मेक्सिको में एक राजमार्ग पर मध्य अमेरिकी आव्रजकों से भरा एक ट्रक गुरुवार की देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और 29 घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
राज्य के अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि यह दुर्घटना चियापास राज्य में हुई, जो ग्वाटेमाला की सीमा से सटा हुआ है। बयान में कहा गया कि ट्रक सड़क से उतर कर पलट गया।
हर साल हजारों मध्य अमेरिकी बेहद जोखिम भरी यात्रा कर मेक्सिको के माध्यम से अमेरिका तक पहुंचने की कोशिश करते हैं। इनमें मुख्य रूप से होंडुरास, अल सल्वाडोर और ग्वाटेमाला के नागरिक होते हैं।