अमेरिका में भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के कारण टैंकर जल कर खाक हो गया और पूरा आकाश काले धुएं के गुबार से भर गया। इसके अलावा, हादसे के कारण कई घंटो तक जाम लगा रहा। लोग घंटों तक गाड़ियों की कतारों में ही खड़े रहे। मामला अमेरिका के पेंसिल्वेनिया शहर का है।
यह है पूरा मामला
अमेरिकी मीडिया के अनुसार, पेंसल्वेनिया टर्नपाइक हाइवे पर शनिवार सुबह एक कार का टायर फट गया। कार ड्राइवर ने रोड के साइड में कार खड़ी की। तभी एक और कार चालक वहां आ गया और लाइट जला दिया। इसी बीच जेट का ईंधन परिवहन कर रहा है एक टैंकर वहां पहुंचा। उसने दोनों कारों पर ध्यान नहीं दिया और कारों से जाकर टक्कर मार दी। टक्कर के कारण टैंकर में तुरंत आग लग गई। टैंकर में भरे ईंधन के कारण काले धुएं के गुबार उठने लगे।
हादसे के कारण लंबे जाम में फंसे लोग
पुलिस ने बताया कि टक्कर के कारण ट्रक में लगी आग ने दोनों कारों को भी चपेट में ले लिया। हादसे में टैंकर चालक और दूसरी कार के चालक की मौत हो गई। एहतियात के तौर पर हाइवे को कुछ घंटों के लिए बंद कर दिया गया, जिस वजह से काफी लंबा जाम लग गया और लोगों को वाहनों की कतारों में ही खड़ा रहना पड़ा। दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है। हालांकि, आस-पास के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर सड़क दुर्घटना काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में टैंकर से उठते काले धुएं का गुबार साफ दिखाई दे रहा है। हादसे के कारण टैंकर और दोनों कारों के कल-पुर्जे यहां वहां क्षतिग्रस्त होकर बिखर गए। वहीं, अन्य लोग टैंकर के आसपास से बच कर निकल रहे हैं।