फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: हार के बाद ऋषि सुनक ने दी प्रतिक्रिया, बोले- कंजर्वेटिव पार्टी एक परिवार, ट्रस के पीछे एकजुट होने का समय

Mon, 05 Sep 2022 07:46 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

नतीजे आने से पहले एक इंटरव्यू में भारतीय मूल के ब्रिटेन के पूर्व वित्त मंत्री ने कहा था कि अगर वे विदेश मंत्री लिज ट्रस से हारते हैं तो ऐसी स्तिथि में वे सदन के सदस्य बने रहना चाहेंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर वह कंजरवेटिव पार्टी के नेतृत्व की दौड़ में हार जाते हैं तो वे अगली सरकार को समर्थन देंगे। 
विज्ञापन
ऋषि सुनक - फोटो : twitter/@Rishi Sunak
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लिज ट्रस ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री होंगी। कंजर्वेटिव पार्टी ने सोमवार को उनके नाम का एलान कर दिया। इस चुनाव में जहां लिज ट्रस को 81 हजार से ज्यादा वोट मिले। वहीं, सुनक को 60 हजार वोट से ही संतोष करना पड़ा। परिणाम घोषित होने के बाद सुनक ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अपनी हार के बाद सुनक ने ट्विटर पर उन सभी का शुक्रिया अदा किया,जिन्होंने उन्हें वोट दिया। 

विज्ञापन


साथ ही, उन्होंने कंजरवेटिव पार्टी के सदस्यों से नवनियुक्त ब्रिटिश प्रधानमंत्री लिज ट्रस के पीछे एकजुट होने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि मैंने पूरे समय कहा है कि कंजर्वेटिव पार्टी एक परिवार हैं। यह सही है कि अब हम नई प्रधानमंत्री लिज ट्रस के पीछे एकजुट हैं, क्योंकि वह कठिन समय में देश को चलाएंगी। 

नतीजे आने से पहले एक इंटरव्यू में भारतीय मूल के ब्रिटेन के पूर्व वित्त मंत्री ने कहा था कि अगर वे विदेश मंत्री लिज ट्रस से हारते हैं तो ऐसी स्तिथि में वे सदन के सदस्य बने रहना चाहेंगे। रविवार को इस इंटरव्यू में उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह कंजरवेटिव पार्टी के नेतृत्व की दौड़ में हार जाते हैं तो वे अगली सरकार को समर्थन देंगे। 
विज्ञापन


दोनों नेताओं के बीच हुए चुनाव में पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक को 60399 वोट वहीं उनकी प्रतिद्वंदी लिज ट्रस को 81326 वोट मिले। जिसके बाद लिज ट्रस के नाम का एलान किया गया। 47 वर्षीय ट्रस मार्गरेट थैचर और थेरेसा मे के बाद ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री हैं।

पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक रेस में शुरू से ही काफी आगे थे। वहीं, विदेश मंत्री लिज ट्रस शुरू में टॉप दो में भी शामिल नहीं थीं। पार्टी में सांसदों के बीच हुई आंतरिक वोटिंग में ऋषि सुनक बाकी नेताओं और ट्रस से काफी आगे रहे, लेकिन अब जब इस रेस में वोटिंग का दायरा पार्टी कार्यकर्ताओं तक बढ़ गया, तब ऋषि सुनक रेस में पिछड़ते चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें