फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय जरूरतों में मदद कर सकता है ब्रिटेन का पूंजी बाजार : सुनक

Fri, 30 Oct 2020 12:50 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, लंदन।
विज्ञापन
ऋषि सुनक - फोटो : ANI
विज्ञापन

ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने निवेश, व्यापार, बुनियादी ढांचा, सतत वित्त और अनुसंधान के क्षेत्र में भारत-ब्रिटेन के बीच नई महत्वाकांक्षी पहल की सराहना की। उन्होंने ब्रिटिश पूंजी बाजार की भारत के बुनियादी ढांचा विकास में भूमिका पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि ब्रिटेन का मजबूत पूंजी बाजार भारत की बुनियादी ढांचा जरूरतों में कई तरह से सहयोग कर सकता है।

विज्ञापन


भारतीय मूल के ब्रिटिश वित्त मंत्री ऋषि सुनक 10वें भारत-ब्रिटेन आर्थिक और वित्तीय संवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, बुनियादी ढांचा नीति और वित्त पोषण पर नई भागीदारी, भारत की महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय बुनियादी ढांचा पाइपलाइन (एनआईपी) में निजी पूंजी प्रवाह में मददगार होगी।


उन्होंने कहा कि नया दीर्घकालिक वित्तीय मंच दोनों देशों के बीच वित्तीय भागीदारी को मजबूत बनाएगा। उच्च स्तरीय कार्यबल के अनुसार भारत के एनआईपी ने 2020-25 के दौरान ढांचागत क्षेत्र में 1,11,000 अरब डॉलर के निवेश का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन


उन्होंने वीडियो कांफ्रेंस से शिखर सम्मेलन में बोलते हुए कहा, दीर्घकालिक वित्त दोनों देशों के बीच अहम रिश्ते विकसित करता है। अगले 20 साल में, भारत को टिकाऊ ढांचागत क्षेत्रों में 4,500 अरब डॉलर के निवेश की जरूरत का अनुमान है और ब्रिटिश पूंजी बाजार इसमें अहम सहयोग कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें