फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishi Sunak: ब्रिटेन में अवैध प्रवासन के खिलाफ कानून लाएंगे प्रधानमंत्री सुनक, संसद में जल्द हो सकता है पेश

Sun, 05 Mar 2023 07:42 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

ऋषि सुनक ने कहा, अवैध प्रवासन मेरी शीर्ष पांच प्राथमिकताओं में से एक है। क्योंकि, यह ब्रिटेन के करदाताओं के लिए सही नहीं है।
विज्ञापन
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक - फोटो : फेसबुक/ऋषि सुनक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लिश चैनल के सहारे ब्रिटेन में हो रहे अवैध प्रवासन पर रोक लगाने के लिए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक सख्त कानून लाने जा रहे हैं। उन्होंने प्रवासियों के मुद्दे से निपटने के लिए एक नए प्रस्तावित कानून लाने की घोषणा की। जानकारी के मुताबिक, उनकी सरकार इस मुद्दे को हल करने के लिए अगले सप्ताह संसद में कानून पेश करने की योजना बना रही है।

विज्ञापन


बता दें, प्रधानमंत्री सुनक ने इस वर्ष के लिए अपनी शीर्ष प्राथमिकताओं में पड़ोसी देश फ्रांस के साथ ब्रिटेन की समुद्री सीमा के बीच इस अवैध मार्ग पर नकेल कसने का मामला उठाया था। एक अखबार को दिए साक्षात्कार में सुनक ने कहा है कि अवैध रूप से ब्रिटेन में आने की गलती न करें, अगर आप यहां इस तरह आते हैं तो आप यहां नहीं रह पाएंगे। 

ऋषि सुनक ने कहा, अवैध प्रवासन मेरी शीर्ष पांच प्राथमिकताओं में से एक है। क्योंकि, यह ब्रिटेन के करदाताओं के लिए सही नहीं है। यह उन लोगों के लिए भी सही नहीं है, जो कानूनी प्रक्रिया का पालन करके ब्रिटेन में आते हैं। 
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ब्रिटेन के गृह मंत्रालय और शीर्ष अधिकारियों ने मानवाधिकार कानूनों के किसी भी दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए नए कानून तैयार किए हैं, जो अवैध प्रवासियों को यूके से निर्वासन से बचने की अनुमति देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें